Viral: बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़ा हुआ ये एक्टर, तस्वीर देख हैरान रह गए लोग, जानें पूरा मामला

यह कारनामा हॉलीवुड के 53 वर्षीय एक्टर विल स्मिथ ने किया है। बताया जा रहा है कि स्मिथ एक सीरीज के लिए बुर्ज खलीफा इमारत के टॉप पर पहुंचे थे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह स्मिथ एक्सपर्ट की निगरानी और फुल सिक्योरिटी के साथ खलीफा के टॉप पर बाहें फैलाए खड़े और बैठे नजर आ रहे हैं।

Actor Will Smith Standing on top of burj khalifa photo goes viral know about truth
बुर्ज खलीफा के टॉप पर पहुंचे विल स्मिथ  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़ा हुआ हॉलीवुड एक्टर
  • एक सीरीज के लिए बुर्ज खलीफा इमारत के टॉप पर पहुंचे थे विल स्मिथ
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

ये तो हम सब जानते हैं कि बुर्ज खलीफा की गिनती दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में होती है। उसके ऊपर खड़ा होना आसान नहीं है। क्योंकि, ऊंचाई को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन, एक एक्टर ने बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़ा होकर सनसनी मचा दी है। उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक्टर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह कारनामा हॉलीवुड के 53 वर्षीय एक्टर विल स्मिथ ने किया है। बताया जा रहा है कि स्मिथ एक सीरीज के लिए बुर्ज खलीफा इमारत के टॉप पर पहुंचे थे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह स्मिथ एक्सपर्ट की निगरानी और फुल सिक्योरिटी के साथ खलीफा के टॉप पर बाहें फैलाए खड़े और बैठे नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह एड फिल्म रियल है, जिसे बुर्ज खलीफा के टॉप पर फिल्माया गया है। इस सीन को तैयार करने में तकरीबन 5 घंटे का समय लगा।वहीं, बिल्डिंग के ऊपर तक पहुंचने में करीब 1 घंटा 15 मिनट का समय लगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Emirates (@emirates)

विल स्मिथ की हर तरफ चर्चा

यहां आपको बता दें कि इससे पहले 'अमीरात एयरलाइन' के विज्ञापन के लिए एक महिला को बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़ा किया गया था, जिसकी हर तरफ चर्चा हुई थी। अब विल स्मिथ की हर ओर चर्चा हो रही है। उनकी तस्वीर वायरल हो गई है और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे लोग शेयर कर रहे हैं। तो विल स्मिथ का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर बताएं।


 

अगली खबर