OMG: इस मां-बेटी की जोड़ी ने मचाया धमाल, उम्र जानकर अच्छे-अच्छों के छूट गए पसीने

ये कहानी है कि 44 साल की जॉलीन डियाज और उनकी 21 साल की बेटी मेलानी की। दोनों में अच्छा-खासा एज गैप है। लेकिन, दोनों को देखकर लोग धोखा जाते हैं। जब कभी दोनों एक साथ होते हैं तो लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इनमें मां कौन है और बेटी कौन है?

American Mother Look Like Her Daughter Age Gap Between 23 Years
मां-बेटी को देखकर लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज 
मुख्य बातें
  • अमेरिका की रहने वाली एक मां-बेटी ने मचाया धमाल
  • खूबसूरती के मामले में बेटी को भी मात देती है मां
  • उम्र को लेकर लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज

ये तो हम सब जानते हैं जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती जाती है, उसका असर शरीर पर भी दिखने लगता है। कई लोग तो कम उम्र में भी बूढ़ा दिखने लगते हैं। हालांकि, कुछ लोग खुद को इस तरह मेंटेन करते हैं कि उन्हें देखकर लोग धोखा खा जाते हैं और उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अमेरिका की रहने वाली एक मां-बेटी की जोड़ी ने लोगों को इस तरह कन्फ्यूज किया कि उन्हें पहचाना मुश्किल हो गया कि मां कौन है और बेटी कौन? ये बात सुनकर भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये कहानी है कि 44 साल की जॉलीन डियाज और उनकी 21 साल की बेटी मेलानी की। दोनों में अच्छा-खासा एज गैप है। लेकिन, दोनों को देखकर लोग धोखा जाते हैं। जब कभी दोनों एक साथ होते हैं तो लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इनमें मां कौन है और बेटी कौन है? कई बार तो दोनों डेट पर भी चली जाती हैं और लोग समझ भी नहीं पाते हैं कि ये मां-बेटी हैं। कई लोगों को तो लगता है कि ये दोनों बहनें हैं या फिर सहेली। 

14 साल पहले पति से अलग हुई थी जॉलीन

जॉलीन का कहना है कि तकरीबन 14 साल पहले वह अपने पति से अलग हो चुकी हैं। जिस वक्त वह अपने पति से अलग हुईं उनकी बेटी की उम्र 10 साल थी।  इसके बाद से उनका किसी से रिलेशन कायम नहीं हुआ। उन्होंने डेटिंग साइट पर भी प्रोफाइल बनाया, लेकिन लोग काफी कन्फ्यूज हो गए। लोग उनकी उम्र और लुक्स को लेकर कनफ्यूज़ हो जाते हैं। कई बार फेक प्रोफाइल मानकर रिपोर्ट भी किया गया। जिसके कारण उन्हें अपना अकाउंट भी बदलना पड़ा। जॉलीन ने बताया कि कई बार उन्हें अपने से छोटे मर्दों की ओर से रिक्वेस्ट आती हैं, जिनसे वे अहसहज भी हो जाती हैं। उनका रिलेशनिशिप अपनी बेटी से काफी क्लोज है। 23 साल के एजगैप के बाद भी वे अपनी बेटी से काफी कनेक्टेड हैं। कई बार इसका वो फायदा भी उठाती हैं और लोग धोखा भी खा जाते हैं। 

अगली खबर