OMG: चटकारे लेकर हर दिन पति की अस्थियां चाटती है ये महिला, बेहद अजीबोगरीब है कारण

महिला का नाम कैसि है और उसकी उम्र 26 साल है। कुछ समय पहले अस्थमा अटैक के कारण उसके पति सियान की मौत हो गई थी। इस घटना से उसे गहरा झटका लगा। उसे एक ही बात की चिंता थी कि आखिर वह अपने पति के बिना कैसे जिंदा रह पाएगी। लिहाजा, उसने अस्थियों को चाटकर उसे अपने अंदर समाने की ठान ली।

American Woman eats dead husband ashes know about shocking truth
महिला के अजीबोगरी शौक 
मुख्य बातें
  • अमेरिका की रहने वाली इस महिला के अजीबोगरीब शौक
  • मरे हुए पति की हर दिन अस्थियां चाटती है कैसि
  • महिला ने बताया सड़े हुए अंडे जैसा है स्वाद

Weird News: ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। यहां कब, क्या सुनने और देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी चीजें भी सामने आ जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है अमेरिका से, जहां एक महिला हर दिन मरे हुए पति की अस्थियों को बड़े मजे से चाटती है। हैरानी की बात ये है कि ऐसा करने मे उसे बड़ा मजा आता है और उसे लगता है कि ऐसा करने से वह अपने पति को हर दिन महसूस करती है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, इस महिला का नाम कैसि है और उसकी उम्र 26 साल है। कुछ समय पहले अस्थमा अटैक के कारण उसके पति सियान की मौत हो गई थी। इस घटना से उसे गहरा झटका लगा। उसे एक ही बात की चिंता थी कि आखिर वह अपने पति के बिना कैसे जिंदा रह पाएगी। लिहाजा, उसने अस्थियों को चाटकर उसे अपने अंदर समाने की ठान ली। अब अस्थियां चाटने की आदत उसे ऐसी पड़ गई है कि वह छूट नहीं रही है। उसका कहना है कि राख चाटने के बिना उसे चैन नहीं आता है, लेकिन उसे इस बात की चिंता है कि अस्थियां जल्द खत्म हो जाएगी। हालांकि, इस आदत को लेकर उसे शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती है। लेकिन, आदत छूट नहीं रही है।  

ऐसे पड़ी राख चाटने की आदत

एक इंटरव्यू के दौरान कैसि ने बताया कि वह जहां भी जाती है अपने पति की अस्थियां साथ लेकर जाती हैं। रेस्टोरेंट से लेकर मूवी हॉल तक में वह अस्थियां साथ रखती हैं। जब उनसे पूछा गया कि आखिर अस्थियां चाटने की आदत कैसे पड़ी तो उन्होंने बताया कि एक दिन थोड़ी सी राख नीचे गिर गई थी। लेकिन, उस राख को वह फेंकना नहीं चाहती थी। लिहाजा, उसने चाट लिया। इसके बाद अस्थियां चाटने की उसे आदत पड़ गई। उसका कहना है कि अब तक वह एक किलो राख खा ली होगी। वहीं, स्वाद के बार में कैसि का कहना है कि वह बिल्कुल सड़े हुए अंडे जैसा लगता है। हालांकि, इस आदत को छुड़वाने के लिए उसका मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है। लेकिन, इस आदत के बार में जानकर लोग काफी हैरान हैं। 

अगली खबर