37.8 करोड़ में बिकी अमृता शेरगिल की पेंटिंग, 83 साल पहले की कलाकृति ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

Amrita Sher-Gil Painting : इससे पहले इसी साल वी एस गायतोंडे की 1961 की पेंटिंग 39.98 करोड़ रुपये में बिकी थी जो वैश्विक स्तर पर सबसे महंगी भारतीय कलाकृति है।

Amrita Sher-Gil Painting auctioned in Rs 37.8 cr, 2nd most expensive Indian artwork
83 साल पहले की कलाकृति ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।  |  तस्वीर साभार: Twitter

मुंबई : प्रख्यात भारतीय पेंटर अमृता शेर गिल की एक पेंटिंग 37.8 करोड़ रुपए में बिकी है। मुंबई में सैफ्रनआर्ट की ओर से हुई नीलामी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह पेटिंग दुनिया भर में दूसरी सबसे कीमती भारतीय कलाकृति बनी है। इससे पहले भारतीय कलाकार वीएस गायतोंडे की पेटिंग इस साल मार्च में 39.98 करोड़ रुपए में बिकी। शेरगिल ने यह पेंटिंग साल 1938 में बनाई थी। अब उनकी ‘ऑयल ऑन कैनवस’ पर बनाई गई इस पेंटिंग ने कीर्तिमान बनाया है। 

 39.98 करोड़ रुपये में बिकी गायतोंडे की पेंटिंग
इससे पहले इसी साल वी एस गायतोंडे की 1961 की पेंटिंग 39.98 करोड़ रुपये में बिकी थी जो वैश्विक स्तर पर सबसे महंगी भारतीय कलाकृति है। भारत वापस आने के कुछ सालों बाद शेरगिल द्वारा 1938 में ‘ऑयल ऑन कैनवस’ पर बनाई गई पेंटिंग ने शेरगिल के लिए भी एक वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पेंटिंग गोरखपुर में उनके घर पर बनाई गई थी और इसमें खेत में कुछ महिलाओं को दर्शाया गया है। 

शेरगिल द्वारा बनाई गई दुर्लभ कलाकृति
सैफ्रनआर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह संस्थापक दिनेश वजीरानी ने एक बयान में कहा, “अमृता शेरगिल की बेहतरीन पेंटिंग की कीर्तिमान स्थापित करने वाली बिक्री से एक कलाकार के रूप में उनके स्तर का पता चलता है और यह उनकी प्रतिभा तथा कौशल का प्रमाण है।” उन्होंने कहा, “इस कलाकृति में एक कलाकार के रूप में उनके विकास की झलक मिलती है और यह कलाकार के रूप में कई वर्षों की गई तपस्या की परिणति है।” वजीरानी ने कहा कि यह पेंटिंग शेरगिल द्वारा बनाई गई दुर्लभ कलाकृति है।

अगली खबर