[VIDEO] सिर्फ 2 पहियों पर दौड़ते ट्रैक्टर को देख क्या बोले आनंद महिंद्रा? अर्थव्यवस्था से जोड़ा कनेक्शन!

Anand Mahindra reaction on Two wheels Tractor: सिर्फ दो पहियों पर चलते एक ट्रैक्टर के वायरल वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा के मन में देश की अर्थव्यवस्था के जुड़ा एक विचार आया।

Anand Mahindra idea after seeing Two wheels tractor
दो पहियों पर चलते ट्रैक्टर को देखकर क्या बोले आनंद महिंद्रा 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसी अनोखी जगह है जहां हम अक्सर उन चीजों को देखते हैं, जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होता। क्या आपने कभी किसी को केवल दो पहियों पर ट्रैक्टर चलाते देखा है? शायद नहीं? लेकिन एक शख्स का केवल दो पहियों पर ट्रैक्टर चलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक तरफ के दाएं और दूसरी ओर के बाएं पहिए के साथ शख्स ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहा है।

बड़े छोटे नाम के एक ट्विटर हैंडल पर वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'मेरा जीवन इन दिनों न्यूनतम संसाधनों पर चल रहा है।'

इसी वायरल वीडियो पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी कैप्शन के साथ शेयर किया, 'यह स्पष्ट रूप से सड़क के नियमों का उल्लंघन है, लेकिन सोमवार की सुबह, मुझे यह तस्वीर ऊपर उठाने वाली लगती है। क्योंकि दो पहियों के बिना भी, शायद हम अपनी अर्थव्यवस्था को एक सही संतुलन के साथ आगे बढ़ाने का एक रास्ता खोज लेंगे!'

दस सेकंड के वीडियो में एक आदमी को ट्रैक्टर चलाते दिखाया गया है जिसमें सामने केवल एक पहिया और दूसरी तरफ एक पिछला पहिया मौजूद है। शक्स बिना किसी परेशानी के ट्रैक्टर को दौड़ाता नजर आ रहा है और उसके साथ ट्रैक्टर पर एक अन्य शख्स भी बैठा दिख रहा है।

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा के शेयर करने के बाद वीडियो को हजारों बार देखा और रिट्वीट किया जा चुका है। यहां देखिए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिए-

डिस्क्लेमर: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह कहां का वीडियो है और कब रिकॉर्ड किया गया इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है और टाइम्स नाउ हिंदी इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करता।

अगली खबर