VIDEO: टूरिस्ट गाड़ी में जबरन घुसा 'बब्बर शेर', फिर 'जंगल के राजा' ने जो किया उसे देख दंग रह गए लोग

Lion Viral Video: अचानक एक टूरिस्ट गाड़ी में बब्बर शेर घुस गया और एक शख्स को गले लगाने लगा। शेर का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए और अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है।

Animal Video Lion entered tourist car then what happened watch Viral Video
शेर का अनोखा अंदाज  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • टूरिस्ट गाड़ी में घुसा विशालकाय शेर
  • अचानक एक शख्स से गले मिलने लगा 'जंगल का राजा'
  • शेर का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग

Lion Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में जंगल सफारी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल की आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। क्योंकि, एक बब्बर शेर (Lion Video) जिस तरह से टूरिस्ट गाड़ी में घुसा और फिर जो काम किया उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। 

आज तक आपने शेर के कई वीडियो देख होंगे। कुछ वीडियो में शेर काफी खूंखार नजर आता है, जबकि कुछ वीडियो में उसकी हालत देख लोग दंग रह जाते हैं। क्योंकि, कई लोग उसे गुलाम बनाकर भी रखते हैं। हालांकि, ज्यादातर शेर को या तो चिड़ियाघर या फिर जंगलों में ही देखा जाता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में शेर का अलग ही अंदाज नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय शेर अचानक टूरिस्ट गाड़ी पर चढ़ जाता है। इतना ही नहीं अंदर घुसकर शेर एक टूरिस्ट को बड़े मजे से गले लगाने लगता है। देखकर ऐसा लगता है कि जैसे दोनों का पुराना याराना हो। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज, स्टेज पर ही लगाने लगे पुश-अप, लोग बोले-'ये तो फिटनेस वाली शादी'

क्या नजारा है?

इस वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, शेर की इस हरकत को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। हालांकि, कई लोगों को इस पर प्यार भी आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@TheFigen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 31 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। जबकि, 65 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर शेर का भूखा होता है तो परिणाम कुछ और हो सकता था। वहीं, कुछ का कहना है कि इंसानों और जानवरों के बीच जबरदस्त बाउंडिंग। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।  

अगली खबर