Barack Obama: बराक ओबामा की ऐसी रोमांटिक फोटो देखी है आपने, देखें खास मौके की ये खास तस्वीरें

Barack Obama and Michelle Obama pic: मिशेल ओबामा के 56वें बर्थडे पर उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बेहद खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है।

barack obama and michelle obama
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा  |  तस्वीर साभार: Instagram

नई दिल्ली : बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और अनोखे पोस्ट के जरिए भी चर्चा में बने रहते हैं। ये दोनों सार्वजनिक तौर पर कभी स्कूल में तो कभी दुकानों में लोगों के बीच जाकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कई मौकों पर अपनी पत्नी मिशेल ओबामा और अपने बच्चों के प्रति अपना प्यार और लगाव जता चुके हैं। अब एक बार फिर से बराक ओबामा ने सोशल मीडिया पर पत्नी मिशेल ओबामा के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।  

दरअसल 17 जनवरी को मिशेल ओबामा ने अपना 56वां बर्थडे मनाया। इस खास दिन को बराक ओबामा ने और भी खास बना दिया जब उन्होंने पत्नी मिशेल के साथ अपनी बेहद रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने मिशेल को बर्थडे की शुभकामनाएं भी दीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Barack Obama (@barackobama) on

इस तस्वीर में वे पत्नी मिशेल के साथ अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं। इनमें ओबामा को पत्नी मिशेल को गले लगते हुए और किस करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 

बराक ओबामा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिशेल की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और कैप्शन में बेहद रोमांटिक मैसेज लिखा- हर दृश्य में, तुम मेरी स्टार हो..मिशेल ओबामा जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बेबी..

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Barack Obama (@barackobama) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Michelle Obama (@michelleobama) on

खास बात ये है कि ओबामा के द्वारा शेयर की गई इन खबरों पर पत्नी मिशेल ओबामा ने भी किस इमोजी से रिप्लाई किया है। इसके अलावा मिशेल ओबामा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है और हर किसी को बर्थडे विश करने के लिए उनका धन्यवाद किया है।

इसमें वे अपने गर्लगैंग के साथ बेहद खुश अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने ये भी लिखा है कि वे उम्मीद करती हैं कि साल 2020 उनके लिए बेहद अच्छा हो। उन्होंने कहा कि इस साल वे पूरा समय खुद को, अपने दोस्तों को और अपने पति को देने वाली हैं। 

अगली खबर