अपनी चोंच से बड़े साइज का चूहा कच्चा खाने की फिराक में था पक्षी, देखिए फिर क्या हुआ

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 10, 2022 | 19:31 IST

Bird Trying To Eat Big Rat: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पक्षी अपनी चोंच से बड़े साइज का चूहा खाने की फिराक में दिखता है। हालांकि, अंत में जो होता है वह आपको जरूर देखना चाहिए। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। 

bird
मुंह से बड़ा शिकार  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • मुंह से बड़े साइज का जीव खाना चाहता था पक्षी
  • वीडियो सामने आने के बाद हैरान हुए लोग

Bird Trying To Eat Big Rat: जब किसी को भूख लगती है तो सामने कुछ भी मिल जाए, इंसान उसे खा लेता है। बर्गर-पिज्जा के शौकीनों को भूख लगने के बाद दाल-भात भी अच्छा लगता है। किसी जानवर या पक्षी के साथ भी ऐसा ही होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पक्षी अपनी चोंच से बड़े साइज का चूहा खाने की फिराक में दिखता है। हालांकि, अंत में जो होता है वह आपको जरूर देखना चाहिए। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर सफेद रंग का एक पक्षी बैठा हुआ है। उसके पास ही कई सारे चूहे भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच पक्षी अपने चोंच को फैलाता है और उनमें से एक चूहे को जिंदा निगलने की कोशिश करता है। आप देख सकते हैं कि पक्षी का चोंच काफी लंबा है। जिसमें वह चूहे को पकड़ तो लेता है लेकिन उसका मुंह इतना छोटा है कि वह उसे खा नहीं सकता। वीडियो देखकर आपको यह बात समझ में आ जाएगी कि जितनी लंबी चादर हो, पैर उतना ही फैलाना चाहिए। अति महत्वकांक्षी होने का नतीजा अच्छा नहीं होता है। देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- दो टुकड़ों में कर दिए साइकिल के पहिये, फिर भी सड़क पर चलती है तेज; Video देखकर लोगों के उड़े होश

पैलिकन पक्षी ने की चूहे को खाने की कोशिश

वीडियो में दिख रहे पक्षी का नाम पैलिकन है। इन्हें वॉटर बर्ड भी कहा जाता है। इनकी चोंच बहुत लंबी होती है। कई बार यह पक्षी अपने मुंह से बड़े आकार के मछलियों को आसानी से निगल जाता है। दरअसल, मछलियों का शरीर बहुत लचीला होता है। इस पक्षी के मुंह में जाने के मछलियों का शरीर  मुड़ जाता है। इसीलिए पक्षी को लगा होगा कि वह बड़े चूहे को भी खा सकता है। इसीलिए उसने चूहे को खाने का प्लान बनाया था। बता दें कि वीडियो में दिख रहे चूहे साउथ अमेरिका के जीव हैं। जिन्हें कैपीबारा कहते हैं। कई बार इनका साइज बड़े सुअर या कुत्ते जितना भी हो जाता है। इस चौंकाने वाले वीडियो को @buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 65 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर