रेंगते हुए जमीन पर लेटी लड़की के शरीर पर चढ़ गया काला नाग, अंत में जो हुआ देखकर सन्न रह जाएंगे

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 29, 2022 | 15:07 IST

Black Snake Video: सांप को देखकर इंसान तो क्या बल्कि गाय, भैंस, हिरण जैसे जानवरों की भी हवा टाइट हो जाती है। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि अगर वह किसी व्यक्ति को डस लें, तो उसकी मौके पर ही जान चली जाती है।

snake
सांप का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • जमीन पर लेटी थी छोटी बच्ची
  • बच्ची के शरीर पर चढ़ गया काला नाग

Black Snake Video: क्या आपने कभी काला नाग देखा है? काला नाग देखकर बड़े-बड़े धुरंधरों की हालत पतली हो जाती है। कुछ लोग तो नाग का नाम सुनते ही डर के मारे कांपने लगते हैं। नाग को देखकर गाय, भैंस, हिरण जैसे जानवरों की भी हवा टाइट हो जाती है। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि अगर वह किसी को डस लें, तो वह इंसान पानी भी नहीं मांगता और उसकी जान चली जाती है। इसके बाद भी आपने दुनिया में बहुत सारे ऐसे दिलेर देखे होंगे, जिन्हें सांप से डर नहीं लगता।

इन दिनों इंटरनेट पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी डर के मारे हालत खराब हो जाएगी, लेकिन बच्ची को सांप से जरा भी डर नहीं लगता। वीडियो में आप देख सकते हैं कि काला नाग रेंगते हुए बच्ची के ऊपर पहुंच जाता है। यह नजारा देखने में बहुत ही खौफनाक है। दूसरी तरफ बच्ची ने सबको हैरान कर दिया है। आप बच्ची के चेहरे पर एक रत्ती खौफ नहीं देखेंगे। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है। जिस सांप को देखकर बड़े-बड़े धुरंधरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है, उसे अपने ऊपर पाकर भी बच्ची उफ तक नहीं करती। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ariana (@snakemasterexotics)

रेंगते-रेंगते बच्ची के शरीर पर चढ़ जाता है नाग

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची जमीन पर लेटी हुई है। इसी बीच एक काला नाग रेंगते हुए उसके शरीर पर चढ़ जाता है। नाग रेंगते हुए बच्ची के मुंह के पास आ जाता है। एक बार को तो लगता है कि नाग बच्ची के मुंह में डस लेगा। हालांकि, ऐसा होता नहीं है और नाग बस उसके शरीर पर रेंगता रहता है। हैरानी की बात यह है कि नाग को रेंगता देख बच्ची की चीख नहीं निकलती। उसके चेहरे पर जरा भी खौफ नहीं दिखता है और वह मजे से काले नाग के साथ चिल करती नजर आती है।

ये भी पढ़ें- नौकर पर आया मालकिन का दिल, प्यार के लिए तोड़ दी सारी दीवारें, मजेदार है पाकिस्तानी महिला की लव-स्टोरी

बच्ची का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स सोच में पड़ गए हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि काला नाग इस बच्ची को डस क्यों नहीं रहा है, वहीं बच्ची बिल्कुल भी नाग से डर क्यों नहीं रही है। वीडियो को snakemasterexotics नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'बच्ची चिल कर रही है।' वीडियो देखने के बाद हर कोई सन्न रह गया है। 

अगली खबर