ट्रेन में सफर के दौरान ऐसा करते पकड़े गए लड़का-लड़की, दूसरे यात्री ने चुपके से बना लिया Video

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 30, 2022 | 13:20 IST

Romantic Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की ट्रेन में आगे-पीछे की सीट पर बैठे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है दोनों में काफी पहले से ही इशारेबाजी चल रही थी। वीडियो में सिर्फ इतना दिखता है कि लड़की अपने हाथ से चोरी-छिपे लड़के को कुछ पकड़ाती नजर आ रही है।

couple
कपल वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कैमरे में ऐसा करते पकड़े गए लड़का-लड़की
  • दूसरे यात्री ने चुपके से वीडियो बनाकर किया वायरल

Romantic Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ नया देखने को मिलता है। यहां कई सारे मजेदार वीडियो के साथ-साथ प्यार वाले वीडियो भी देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें जितनी बार देखो मन ही नहीं भरता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ट्रेन से सफर कर रहे एक लड़का-लड़की से जुड़ा है। वीडियो में दोनों कुछ ऐसा करते पकड़े जाते हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। ट्रेन में सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया।  

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की ट्रेन में आगे-पीछे की सीट पर बैठे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है दोनों में काफी पहले से ही इशारेबाजी चल रही थी। वीडियो में सिर्फ इतना दिखता है कि लड़की अपने हाथ से चोरी-छिपे लड़के को कुछ पकड़ाती नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि लड़की ने अपना मोबाइल नंबर कागज में लिखकर लड़के को पकड़ाया है। ऐसा करते समय लड़की के चेहरे पर शर्म के भाव नजर आ रहे हैं। वहीं लड़का काफी खुश दिखाई दे रहा है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SAKHT LOGG 🔥 (@sakhtlogg)

लड़की ने चुपके से दे दिया लड़के को अपना नंबर

हालांकि, जब दोनों ऐसा कर रहे थे तो सामने की सीट पर बैठे एक यात्री ने चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जहां से यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। फिलहाल, दोनों लड़का-लड़की ने जिस चालाकी से एक-दूसरे को अपना नंबर दिया, वह देखने लायक है। लड़का-लड़की का यह अनोखा वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। आप देख सकते हैं कि लड़की की पीछे की सीट पर बैठा लड़का अपना हाथ सीट के नीचे ले जाकर लड़की के हाथ से मोबाइल नंबर लिखा हुआ कागज ले लेता है। वहीं लड़की भी बड़ी चालाकी से बिना पीछे देखे हुए लड़के को कागज पकड़ाती है।

ये भी पढ़ें- नौकर पर आया मालकिन का दिल, प्यार के लिए तोड़ दी सारी दीवारें, मजेदार है पाकिस्तानी महिला की लव-स्टोरी

वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि लड़की को यह बात पहले से ही पता थी कि पीछे वही लड़का बैठा है, जिसे वह नंबर देना चाहती है। इसलिए वह पलटकर भी नहीं देखती है। आप देख सकते हैं कि नंबर देते समय उसका चेहरा शर्म से लाल हो रहा है। हालांकि, लड़की पूरी हिम्मत से लड़के के हाथों पर कागज रख देती है। दोनों के ऐसे रोमांटिक प्यार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अगर दूसरे यात्री ने चुपके से वीडियो नहीं बनाया होता तो किसी को भनक तक नहीं लगती कि दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर दे दिया है। वीडियो को sakhtlogg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर