Viral video: 'तंबाकू' रगड़ते हुए भैंस पर बैठे बच्चे ने गाया ऐसा गाना, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे 'जबरा' फैन

Boy Buffalo Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भैंस पर बैठकर तंबाकू रगड़ते हुए मस्त अंदाज में गाना गा रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

boy Buffalo video little boy sing a song funny viral video in hindi
बच्चे ने मचाया गदर...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भैंस पर बैठकर बच्चे ने गाया शानदार गाना
  • 'तंबाकू' रगड़ते हुए बच्चे का अंदाज जीत रहा लोगों का दिल
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Boy Buffalo Viral Video: सोशल मीडिया पर आज कल छोटे-छोटे बच्चे भी धमाल मचा रहे हैं। कभी इनके डांस का वीडियो, कभी गाने का वीडियो तो कभी शरारत का वीडियो धूम मचाते रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और लोगों के 'दिलों' पर राज करने लगते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा भैंस पर बैठकर जिस अंदाज में गाना गा रहा है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं लोग वीडियो का काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक छोटा बच्चा बड़े मजे से भैंस के ऊपर बैठा हुआ है। इस दौरान वह हाथ में 'तंबाकू' भी रगड़ रहा है। साथ ही बॉलीवुड फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का टाइटल सॉन्ग गा रहे हैं। खेतों के बीच वह भैंस को घुमा रहा है और मजे लेते हुए गाना गा रहा है। जिस मासूमियत के साथ उसने गाना गया उसने लोगों का दिल जीत लिया। अब इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। तो पहले देखें वीडियो...

छोटू का अंदाज छा गया...

बच्चे का अंदाज और उसका स्टाइल लोगों को हैरान भी कर रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं ये है असली देसी टैलेंट। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि छोटू मस्त अंदाज में तंबाकू घोंट रहा है। इस वीडियो को अब तक तकरीबन चार लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस शानदार वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। 

अगली खबर