VIDEO: कोई नहीं मिला तो भैंस को प्रपोज करने पहुंच गया लड़का, फिर जो हुआ देखकर आपका भी टूट जाएगा दिल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 15, 2022 | 18:27 IST

Viral Video: एक युवक अपने अकेलेपन से इतना परेशान हो चुका था कि उसने भैंस को प्रपोज करने का मन बना लिया। इसके बाद वीडियो में जो दिखता है, वह काफी हैरान करने वाला है।

propose
भैंस को किया प्रपोज  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लड़के की नहीं बन पाई कोई गर्लफ्रेंड
  • भैंस को प्रपोज करने पहुंचा लड़का
  • भैंस ने भी रिजेक्ट कर दिया प्रपोजल

Viral Video: कुछ लोग इतने बदनसीब होते हैं कि उनकी कोई भी गर्लफ्रेंड नहीं बनती है। वह हमेशा अकेले ही रहते हैं। बहुत सारे लोग अपना अकेलापन दूर करने के लिए गाने सुनते हैं, किताबें पढ़ते हैं या फिर काम में लगे रहते हैं। दूसरी तरफ एक युवक अपने अकेलेपन से इतना परेशान हो चुका था कि उसने भैंस को प्रपोज करने का मन बना लिया। दरअसल, युवक अब तक कई लड़कियों को प्रपोज कर चुका था, लेकिन हर लड़की ने उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था।

भैंस ने भी रिजेक्ट कर दिया प्रपोजल

सारी लड़कियों की तरफ से प्रपोजल रिजेक्ट होने के बाद लड़का एक भैंस के पास पहुंच गया और उसे बड़े प्यार से प्रपोज करने लगा। लड़के को लगा होगा कि भैंस तो उसका प्यार रिजेक्ट नहीं करेगी। आप देख सकते हैं कि एक बड़े से खेत में एक भैंस बंधी होती है। वहां पहुंचकर यह लड़का अपने घुटने के बल बैठता है और हाथ में घास का बुके लेकर भैंस को प्रपोज करता नजर आता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह भैंस को दिल से प्रपोज करने लगता है। देखें फनी वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)

लड़के की हरकत पर भड़क जाती है भैंस

इसके बाद वीडियो में जो दिखता है, वह काफी हैरान करने वाला है। लड़के के प्रपोजल से भैंस भड़क जाती है। जब वह लड़के के प्रपोजल का कोई रिएक्शन नहीं देती है तो लड़का उसके सामने मुंह पर दोनों हाथ रखकर डांस करने लगता है। इससे भैंस इतना भड़कती है कि लड़के पर हमला कर देती है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे भैंस को लड़के का डांस और उसका प्रपोजल दोनों बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। वीडियो को इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है। कई लोग लड़के की किस्मत पर तरस भी खा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन लिखा, 'भैंस ने भी रिजेक्ट कर दिया।'

अगली खबर