Funny Video: विदाई के समय सीने से लिपटकर रो रही थी दुल्हन, जाते ही डांस करने लगा पिता

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 23, 2022 | 11:28 IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन की विदाई देखी जा सकती है। विदाई के दौरान दुल्हन अपने पिता को गले लगाकर रोती दिखाई देती है।

vidaai
दुल्हन की विदाई  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दुल्हन की विदाई का वीडियो हुआ वायरल
  • विदाई के दौरान फनी एक्ट करते हैं पापा
  • वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Funny Video: भारत में शादियों का सीजन खत्म हो चुका है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई सारे वीडियो अपलोड किए जाते हैं। शादी में सबसे भावुक पल दुल्हन की विदाई का होता है। इस दौरान पूरा घर का माहौल ही बदल जाता है। दुल्हन अपने माता-पिता और भाई-बहनों के गले लगकर रोती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन की विदाई देखी जा सकती है। विदाई के दौरान दुल्हन अपने पिता को गले लगाकर रोती दिखाई देती है।

वीडियो में विदाई के दौरान परिवार के सारे लोग इमोशनल दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच दुल्हन के पिता कुछ ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों को हंसी आ जाती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन की विदाई हो रही है और वह काफी इमोशनल है। इसके बाद वह बारी-बारी से परिवार के सभी सदस्यों के गले लगकर रोती है। सबसे अंत में वह अपने पिता के पास आती है और उन्हें गले लगकर रोने लगती है। कहा जाता है कि बेटियां अपने पिता के सबसे नजदीक होती हैं। इसलिए पिता का ज्यादा इमोशनल होना स्वाभाविक है। देखें वीडियो-

पिता करता है इमोशनल होने की एक्टिंग

हालांकि, यहां पर बिल्कुल उल्टा नजर आता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन जब अपने पिता के गले लगकर रो रही होती है तो उस दौरान पिता भी इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं। हालांकि, जैसे ही दुल्हन पिता से विदा लेकर जाने लगती है, पिता दोनों हाथ ऊपर करके भांगड़ा करने लगते हैं। यह देखकर वहां मौजूद सारे लोग हंसने लगते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता भी अपनी बेटी को जाने का इशारा करता है।

इस दौरान ऐसा लगता है कि पिता इमोशनल होने की एक्टिंग कर रहे होते हैं। जब एक बार फिर दुल्हन अपनी आंखों में आंसू लिए पिता की तरफ मुड़ती है फिर पिता उसे गले लगाकर इमोशनल होने की एक्टिंग करने लगते हैं। यह देखकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। 20 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @SabjiHunter नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर