Video: न जाने किस बात पर भड़क गई दुल्हन! मंडप में ही दूल्हे को पटक-पटक कर मारा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 06, 2022 | 10:42 IST

Dulha Dulhan Ka Video: वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि फेरों से पहले दुल्हन को दूल्हा का मस्ती करना अच्छा नहीं लगता है। इससे वह बुरी तरह चिढ़ जाती है। दुल्हन इतना गुस्सा हो जाती है कि मंडप में ही दूल्हे को पटक-पटककर मारने लगती है।

dulhan
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • पहले नहीं देखा होगा शादी का ऐसा वीडियो
  • मंडप में ही दूल्हा-दुल्हन में शुरू हो जाता है झगड़ा

Dulha Dulhan Ka Video: आपने शादी-ब्याह में तमाम तरह की रस्में देखी होंगी। भारतीय शादियों में ऐसी-ऐसी रस्में निभाई जाती हैं, जिन्हें देखकर लोगों को मजा ही आ जाता है। कई रस्में तो ऐसी होती हैं, जिन्हें निभाने के दौरान कई बार दूल्हा-दुल्हन में झड़प हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि रस्म निभाने के दौरान दुल्हन इतना गुस्सा हो जाती है कि मंडप में ही दूल्हे को पटक-पटककर मारने लगती है।

वीडियो के कैप्शन के अनुसार, शादी नेपाल में हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी की रस्म निभाने के दौरान दूल्हा एक बार दुल्हन के गाल को छू देता है। इससे दुल्हन इतनी भड़क जाती है कि मंडप में ही दूल्हे को मारने लगती है। इस दौरान दुल्हन की मां उन्हें छुड़ाती भी है, लेकिन दुल्हन लगातार दूल्हे को मारती रहती है। यहां तक कि वह दूल्हे को पटखनी देकर उसके ऊपर चढ़ जाती है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि फेरों से पहले दुल्हन को दूल्हा का मस्ती करना अच्छा नहीं लगता है। इससे वह बुरी तरह चिढ़ जाती है। देखें वीडियो- 

दूल्हे को पटककर मारती है दुल्हन

वीडियो हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि शादी की रस्में निभाई जा रही हैं और दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। थोड़ी ही देर में दोनों को फेरों के लिए खड़ा होना था। इसी बीच दूल्हे को मस्ती सूझती है और वह दुल्हन के गाल को अपने हाथों से टच कर देता है। यह बात दुल्हन को अच्छी नहीं लगती है। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन इतनी नाराज हो जाती है कि मेहमानों के सामने ही दूल्हे से भिड़ जाती है। आप देख सकते हैं कि देखते ही देखते दूल्हा-दुल्हन में मारपीट शुरू हो जाती है।

जिस तरह दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे से भिड़ती है, उसे देखकर वहां मौजूद लोगों को एक पल के लिए शॉक लगता है। हालांकि, कई लोग दुल्हन की हरकत पर हंसने भी लगते हैं। वीडियो को official_viralclips नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।

अगली खबर