अपनी ही शादी में नशे में धुत दुल्हन ने किया ऐसा कांड! सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर ब्रिटेन की एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन का किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है। दुल्हन का अकाउंट 'Kayleigh' नाम से है। उसने बताया कि अपनी शादी में वह काफी नशे में थी। इतना ही नहीं उसके साथ क्या-क्या हुआ उसे बिल्कुल याद नहीं है।

 Bride got Drunk at Wedding Then What Happened Know About Shocking Truth
नशे में धुत दुल्हन ने काटा बवाल, (Photo- सोशल मीडिया) 
मुख्य बातें
  • अपनी शादी में दुल्हन ने जमकर पी शराब
  • शराब पीने के बाद नशे में धुत दुल्हन ने जमकर काटा बवाल
  • शादी से पहले ही बीमार हो गई दुल्हन

हर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom News) की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी काफी खास और यादगार हो। ताकि, जिंदगीभर उस पल को संजो कर रखा जा सके। इसके लिए लोग काफी समय तक तैयारियां भी करते हैं। लेकिन, एक दूल्हा-दुल्हन के साथ अपनी शादी पर जो हुआ उसे वह कभी दोबारा याद नहीं करना चाहेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शादी में ऐसा क्या हो गया? तो हम आपको बता दें कि अपनी ही शादी में नशे में धुत होकर दुल्हन ने जमकर बवाल काटा और फिर उसकी हालत काफी बिगड़ गई। दुल्हन ने खुद इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर ब्रिटेन की एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन का किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है। दुल्हन का अकाउंट 'Kayleigh' नाम से है। उसने बताया कि अपनी शादी में वह काफी नशे में थी। इतना ही नहीं उसके साथ क्या-क्या हुआ उसे बिल्कुल याद नहीं है। इतना ही नहीं ज्यादा शराब पीने के कारण वह बीमार तक पड़ गई और सही से बोल तक नहीं पा रही थी। Kayleigh ने बताया कि वह केवल एक पैग पीना चाहती थी। लेकिन, वह पूरी तरह से नशे में धुत हो गई। इतना ही नहीं वह नंगे पांव डांस करने लगी। डांस करते-करते उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद मजबूर उसके होने वाले पति को बीच में आना पड़ा। 

हैरान करने वाला कारनामा

दूल्हे ने दुल्हन को काफी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह रुकने का नाम नहीं ले रही थी। लिहाजा, दूल्हे ने कुछ लोगों से कहा कि उसे उठाकर वहां से ले जाए। बाद में कुछ लोगों ने दुल्हन को पीठ पर उठाया और फिर उसे ले गए। दुल्हन की हालत देखकर लोग काफी घबरा गए थे। हालांकि, किसी तरह मामले को शांत किया गया। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया था। उसने उस वीडियो को भी टिकटॉक पर शेयर किया, जिसे 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं लोगों ने इस वीडियो पर जमकर मजे भी लिए। 

अगली खबर