Viral: दूल्हा-दुल्हन को लड़के ने गोद में उठाया, फिर इस तरह पटका देखकर छूट जाएगी हंसी

Bride Groom Funny Video: शादी में एक लड़के ने दूल्हा-दुल्हन को साथ में उठा लिया। फिर दोनों को इस तरह पटका जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Bride Groom Latest Google trend funny viral video in hindi
दूल्हा-दुल्हन का बुरा हाल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • लड़के ने दूल्हा-दुल्हन को साथ में उठाया
  • दोनों का हुआ ऐसा हाल देखकर हंसी छूट जाएगी

Bride Groom Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के, डांस के और कई तरह के फनी वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने धमाकेदार होते हैं, जो देखते ही वायरल हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।;

ये तोहम सब जानते हैं शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रस्में होती हैं। कहीं, किस करने की रस्में हैं तो कहीं गोद में उठाने की रस्में हैं, तो कहीं डंडे मारने की रस्में हैं। इस वीडियो में जिस तरह की रस्में निभाई जा रही है और उसका जो परिणाम होता है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स दूल्हा-दुल्हन को एक साथ अपनी गोद में उठाता है। लेकिन, अगले ही पल वो दोनों को जिस तरह से पटकता है और दूल्हा-दुल्हन का जो हाल हो जाता है उसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

दूल्हा-दुल्हन का बुरा हाल

वीडियो देखकर आपको भी जोरदार झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे रस्म के चक्कर में तो दूल्हा-दुल्हन का हाल बुरा हो गया। लेकिन, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_viralclips' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 52 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए यूजर्स इस पर चटकदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '  भाई ने तो मजा लूट लिया'। एक अन्य ने लिखा, ' ओ भाई मौज करा दी'। तीसरे यूजर ने लिखा, ' इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए'।  

    

अगली खबर