शादी की स्टेज पर दुल्हन ने साइन करवाया ऐसा कॉन्ट्रैक्ट, देखते ही दूल्हे का उतर गया मुंह

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 10, 2022 | 15:36 IST

Dulhan Signed Contract: इस वीडियो में एक दुल्हन शादी की स्टेज पर अपने दूल्हे से ऐसा काम करवाती है, जिसे देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार भी हैरान रह गए। यहां तक कि दूल्हे के दोस्त और दुल्हन की सहेलियों को भी भरोसा नहीं हुआ कि दुल्हन ऐसा काम करवा सकती है।

contract
शादी में कॉन्ट्रैक्ट  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी की स्टेज पर दुल्हन ने किया हैरान करने वाला काम
  • दुल्हन ने दूल्हे से करवाया अनोखे कॉन्ट्रैक्ट पर साइन
  • दुल्हन को ऐसा करता देख हैरान रह गए लोग

Dulhan Signed Contract: सोशल मीडिया पर आपने दूल्हा-दुल्हन की मस्ती से जुड़े कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो  दिखाने जा रहे हैं, वह थोड़ा हटके है। इस वीडियो में एक दुल्हन शादी की स्टेज पर अपने दूल्हे से ऐसा काम करवाती है, जिसे देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार भी हैरान रह गए। यहां तक कि दूल्हे के दोस्त और दुल्हन की सहेलियों को भी भरोसा नहीं हुआ कि दुल्हन ऐसा काम करवा सकती है। वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा हैय़

वीडियो देखकर आपको दूल्हे की हालत पर तरस आ जाएगा। आप देख सकते हैं कि शादी में पहुंचे लोग भी दूल्हे की हालत पर हंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अपनी शादी के मौके पर दुल्हन अपने दूल्हे से ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाती है, जिसमें लिखी कंडीशन्स को देखकर दूल्हे का मुंह उतर जाता है। दुल्हन की शर्तें देखकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं। आप भी कॉन्ट्रैक्ट में दुल्हन की शर्तों को पढ़कर हैरान रह जाएंगे। सबसे मजेदार बात यह है कि दुल्हन ने यह कॉन्ट्रैक्ट तब साइन करवाया जब वरमाला हो चुका था। देखें वीडियो-

दुल्हन ने रखी अजीबोगरीब डिमांड

इस कॉन्ट्रैक्ट में दुल्हन ने दूल्हे के आगे अपनी डिमांड्स रखी हैं। ये एक कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर लिखी गई थीं। दूल्हे के सामने दुल्हन की बात मानने के अलावा और कोई चारा नहीं था। दुल्हन ने दूल्हे के सामने 8 शर्तें रखीं। अगर आप इन शर्तों को जान पाएंगे तो आप दुल्हन को बहुत ही शातिर दिमाग की महिला कहेंगे। इसके साथ ही आपको दुल्हन का अंदाज क्यूट भी लगेगा। दरअसल, दुल्हन ने अपनी शर्तों में कहा है कि दूल्हे को महीने में सिर्फ एक बार ही पिज्जा खाने की अनुमति है और वह भी सिर्फ एक। 

ये भी पढ़ें- शादी की स्टेज पर गोविंदा-करिश्मा की तरह डांस कर दूल्हा-दुल्हन ने लूट ली महफिल, लगातार बजती रही सीटियां

इसके अलावा हमेशा घर के खाने के लिए हां कहना है। सबसे चौंकाने वाली शर्त है हर दिन साड़ी पहनना। इसके अलावा दूल्हा सिर्फ दुल्हन के साथ ही लेट नाइट पार्टी पर जा सकता है। वहीं रोजाना जिम, रविवार को ब्रेकफास्ट बनाना, सारी पार्टियों में दुल्हन की अच्छी फोटो खींचना और प्रत्येक 15 दिन में शॉपिंग पर लेकर जाना अनिवार्य है। वीडियो को wedlock_photography_as नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर