Watch: पहले दूल्हे के सामने शरमा रही थी दुल्हन, जैसे ही बजा भोजपुरी गाना अपने डांस से उड़ा दिया गर्दा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 30, 2022 | 23:45 IST

Bride Dance Video: पहले की शादियों में दुल्हनें काफी शर्माती नजर आती थीं। वहीं, अब की शादियों में दूल्हा और दुल्हन जमकर मस्ती करते हैं। इस डांस वीडियो में भी यही देखने को मिलता है।

dance
दुल्हन का डांस  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • दुल्हन ने अपने डांस से जमकर लूटी महफिल
  • जयमाला के बाद डांस के स्टेज पर पहुंच गई दुल्हन
  • दुल्हन का डांस देखकर दूल्हा भी हुआ दीवाना

Bride Dance Video: देश में इन दिनों शादियां खत्म हो चुकी हैं। इसके बाद भी शादी से जुड़े वीडियो हजारों की मात्रा में अपलोड किये जाते हैं। सबसे ज्यादा वही वीडियो देखे और पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। इनमें से भी ऐसे वीडियो लोगों को खूब भाते हैं, जिसमें कुछ हंसी-मजाक वाली चीज होती है। आपको बता दें कि पहले की शादियों में दुल्हनें काफी शर्माती नजर आती थीं। जबकि अब की शादियों में दूल्हा और दुल्हन जमकर मस्ती करते हैं।

शादी की रस्में हों या स्टेज पर डांस की बात, दूल्हा और दुल्हन इन पलों को खुलकर एंजॉय करते हैं। अपनी शादी से कई दिन पहले ही दूल्हा और दुल्हन डांस की प्रैक्टिस करने लगते हैं। जब शादी का दिन आता है तो अपने डांस से वह स्टेज पर धमाल मचा देते हैं। इन दिनों शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन और उनके डांस से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल के बाद दूल्हा और दुल्हन डांस के स्टेज पर पहुंच गए हैं। देखें वीडियो-

अपने डांस से दूल्हे को हैरान कर देती है दुल्हन

डांस के स्टेज पर पहले से ही दुल्हन की सहेलियां और दूल्हे के दोस्त नजर आ रहे हैं। डांस के स्टेज पर पहुंचकर दूल्हा तो शुरू से ही नाचने लगता है, लेकिन दुल्हन थोड़ा शर्माती नजर आती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे के दोस्त और दुल्हन की सहेलियां उसे डांस के लिए बार-बार कहती हैं। हालांकि, दुल्हन थोड़ा शरमा रही होती है। इसी बीच डीजे पर भोजपुरी गाना बजने लगता है। भोजपुरी गाना बजते ही दुल्हन से कंट्रोल नहीं होता है। इसके बाद वह अपने डांस से स्टेज पर आग लगा देती है। दुल्हन ऐसा डांस करती है कि खुद दूल्हा भी नजर बचा-बचाकर उसे ही देखता रह जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी गाने पर दुल्हन पूरी तरह से खुल जाती है। इसके बाद वह अपने डांस से दूल्हे समेत सब पर भारी पड़ जाती है। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को जमकर पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन भोजपुरी गाने पर जिस तरह शानदार स्टेप्स के साथ डांस करती है। वह देखकर वहां मौजूद लोग सीटियां बजाने लगते हैं। इस वीडियो को vk village video नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है।

अगली खबर