Viral Video: जब सांड को आया गुस्सा तो हवा में उछल गया शख्स, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Bull Viral Video: करतबबाजी के दौरान अचानक सांड को गुस्सा आ गया। इसके बाद सांड ने ऐसा तांडव मचाया जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bull Video Aggressive bull attack on people viral video in hindi
सांड ने मचाया गजब का तांडव...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सांड को आया जबरदस्त गुस्सा
  • शख्स को हवा में दिया उछाल
  • वीडियो हो रहा वायरल

Bull Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप 'गोते' लगा रहे हैं तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती है। इनमें कुछ को तो देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखने के बाद हम भौचक्के रह जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। हालांकि, आपको हंसी भी जरूर आएगी। क्योंकि, सांड ने जिस तरह से लोगों को पटका है उसे देखकर किसी भी हंसी छूट जाए।

ये तो हम सब जानते हैं कि जानवरों से पंगा नहीं लेना चाहिए। खासकर, खतरनाक जानवरों से तो बिल्कुल ही नहीं। क्योंकि, उन्हें जब गुस्सा आता है तो वो भयंकर तांडव मचाते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। पहली नजर में इस वीडियो को देखने के बाद तो आपको बड़ा मजा आएगा। क्योंकि, एक शख्स बड़े मजे से सांड पर बैठकर करतब दिखा रहा होता है। लेकिन, जैसे ही सांड आगे बढ़ता है वह अपना जलवा दिखाना शुरू करता है। अचानक सांड फॉर्म में आ जाता है और शख्स को पटक देता है। वहीं, जैसे ही दूसरा शख्स बीच में आता है सांड उसे भी सबक सिखाता है। फिर तीसरे शख्स तो सांड बिल्कुल हवा में उछालते हुए चलते बनता है। तो पहले देखें वीडियो...

सांड से पंगा लेना पड़ गया भारी...

वीडियो देखकर आप भी समझ गए होंगे कि सांड को कितना गुस्सा आया था और उसने किस तरह लोगों को सबक सिखाया। हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Ffs_OMG' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, चार हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस मजेदार वीडियो पर कमेंट किए हैं।  


 

अगली खबर