यहां पैदा हुआ दो सिर और 3 आंखों वाला बछड़ा, लोगों ने कहा- 'मां दुर्गा का आशीर्वाद', जानें पूरा मामला

ओडिशा के नबरंगपुर में किसान धनीराम के यहां एक गाय ने काफी अजीबोगरीब बछड़े को जन्म दिया है। बछड़े के दो सिर और तीन आंखें हैं। जब इस बछड़े को लोगों ने देखा तो हैरान रह गए।

Calf born with 2 heads and 3 eyes in Odisha photo and video goes viral
अजीबोगरीब बछड़े का जन्म 
मुख्य बातें
  • ओडिशा में गाय ने दिया अजीबोगरीब बछड़े को जन्म
  • दो सिर और तीन आंखों वाले बछड़े को देखकर लोग रह गए दंग
  • लोगों ने कहा- 'मां दुर्गा का अवतार है ये बछड़ा'

Weird News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जात है। इतना ही नहीं कुछ घटनाएं तो अविश्वसनीय लगती है। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है ओडिशा से, जहं एक गाय ने दो सिर और तीन आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और इस बछड़े को मां दुर्गा का आशीर्वाद बता रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोग इस बछड़े की पूज करने लगे हैं। वहीं, बछड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के नबरंगपुर में किसान धनीराम के यहां एक गाय ने काफी अजीबोगरीब बछड़े को जन्म दिया है। बछड़े के दो सिर और तीन आंखें हैं। जब इस बछड़े को लोगों ने देखा तो हैरान रह गए। यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बछड़े को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आने लगे। बताया जा रहा है कि बछड़े को अभी दूध पीने में काफी परेशानी हो रही है। लिहाजा, उसे बाहर से दूध लाकर पिलाना पड़ रहा है। अब लोग इस बछड़े को मां दुर्गा  का अवतार मान रहे हैं और उसकी पूजा कर रहे हैं। 

बछड़े की पूजा कर रहे लोग

बताया जा रहा है कि ग्रामीण बछड़े का दक्षिण की ओर मुंह करके पूजा कर रहे हैं, क्योंकि उनके लिए इस दिशा को पवित्र मानी जाती है। आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है। लोग इस बछड़े की तस्वीर और वीडियो को शेयर कर रहे हैं। 

अगली खबर