Viral Video: ऊंट ने जब इंसान को लगाया गले, दिल को छू लेगा ये वीडियो

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Dec 27, 2019 | 18:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

इंसानों और जानवरों के बीच का प्यार निस्वार्थ होता है। एक इंसान को गले लगाते हुए एक ऊंट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

camel hugging human video
वायरल वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली : इंसानों और जानवरों के बीच का प्यार बेहद निस्वार्थ होता है। कुछ ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बेजुबान जानवर और एक इंसान के बीच प्यार और अपनेपन को दर्शाता ये वीडियो वाकई में दिल को छू लेने वाला है।

बताया जाता है कि ये शख्स उस ऊंट का मालिक है, वह कई दिनों के लिए बाहर गया था और काफी समय बाद वापस लौटा। अपने मालिक को काफी समय बाद देखकर ऊंट का प्यार उसके लिए उमड़ पड़ा और उसने कुछ इस तरह अपने प्यार को व्यक्त किया। 

ये वीडियो ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुसांता नंदा ने शेयर किया है। ये सभी को पता है कि जानवर अपने मालिकों से निस्वार्थ प्यार करते हैं, और वायरल हो रहा ये वीडियो इसी बात का सबूत है। आईएफएस सुसांता ने 27 दिसंबर को 7 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो देखते-देखते वायरल हो गया।

लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सच में यही कहा जा सकता है कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती है। वीडियो को अब तक 14 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 1 हजार से भी अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

 

अगली खबर