VIDEO: बिल्ली या बैंक कैशियर! इस तरह कर रही थी पैसों की गिनती, देखकर भौचक्के रह गए लोग

Cat Funny Video: सोशल मीडिया पर बिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप दंग रह जाएंगे। इतना ही नहीं जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

Cat Count Money Like Bank Cashier Funny Video Goes Viral
महफिल लूट ले गई बिल्ली  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बैंक कैशियर की तरह पैसे गिन रही थी बिल्ली
  • बिल्ली का अंदाज देखकर लोग भौचक्के रह गए
  • सोशल मीडिया पर छाय मजेदार वीडियो

Cat Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है, यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। बिल्ली का एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर ना केवल हैरानी होगी बल्कि सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है?

दरअसल, आज कल सोशल मीडिया पर जानवरों के भी वीडियो छाए रहते हैं। इनमें कईयों की हरकत देखकर तो लोग चौंक जाते हैं। क्योंकि, कुछ जानवर इंसानों की तरह हरकत करते नजर आते हैं। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) में बिल्ली को ही देख लीजिए, उसकी हरकत देखकर तो लोग सकते में पड़ गए। क्योंकि, जिस तरह से वो पैसों की गिनती कर रही है उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वो बैंक कैशियर हो। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह बिल्ली नोटों की गड्डी लेकर बैठी है और वो उसकी गिनती कर रही है। बड़ी एकाग्रता से वो नोटों की गिनती कर रही है। जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। देखें वीडियो... 

ये भी पढ़ें -  Viral: मौत से ठीक कुछ समय पहले सोनाली फोगाट ने शेयर किया था ये वीडियो, देखें क्या कहा था?

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

वीडियो देखकर जरूर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। क्योंकि, आज तक आपने कैशियर को ही इस तरह नोट गिनते देखा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस मजेदरा वीडियो को '@twitkocheng' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 88 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए है। जबकि, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 


 

अगली खबर