कोरोना वायरस के डर से बिल्ली- कुत्तों को पहनाए ऐसे मास्क, कुछ दिख रहा है तो सिर्फ आंखें [PHOTOS]

corona virus cat masks: कोरोना वायरस के कहर के बीच बिल्ली कुत्तों के चेहरे तक मास्क में ढके नजर आ रहे हैं। दुनिया भर में लोग डरे हुए है और जानवर भी इसके प्रभाव से अछूते नहीं।

Mask on pets face for Corona Virus
कोरोना वायरस से जानवरों का बचाव 

नई दिल्ली: कोरोना वायरस, यह एक ऐसा शब्द है जो इस समय दुनिया भर में खौफ का दूसरा नाम बना हुआ है। चीन में इस वायरस की वजह से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों इसकी चपेट में आ चुके हैं। बड़े पैमाने पर चीन में फैलने के बाद दुनिया भर के कई देशों में इसका संक्रमण बढ़ा है। इंसानों के अलावा, जानवर भी इसकी चपेट में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसी बात सामने आई थी कि यह वायरस जानवरों को तेजी से अपनी चपेट में लेने में सक्षम है।

ऐसे में लोग या तो जानवरों से दूरी बना रहे हैं या फिर अपनी प्यारे पालतुओं को इससे बचाने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं। बिल्लियां चीन में इंसानों के चेहरे के लिए बने मास्क लगाए नजर आ रही हैं। इसमें उनका पूरा चेहरा ढका हुआ नजर आ रहा है कुछ दिख रहा है तो वह है सिर्फ आंखें।

संक्रमित होने की बढ़ती चिंता के साथ, लोग खुद को वायरस से बचाने के लिए तो जरूरी सावधानी बरत ही रहे हैं। कुछ लोग अपने पालतू जानवर साथियों को इस घातक वायरस से बचाने के लिए कदम उठा रहे हैं और सुरक्षा के लिए मास्क पहने बिल्लियों की तस्वीरों की इंटरनेट पर बाढ़ आ गई है। कई कुत्ते की भी मास्क पहने हुए तस्वीरें आई हैं।

ट्विटर यूजर द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर की जा रही है। तस्वीर में बिल्ली एक इंसान के चेहरे के लिए बना मास्क रहने हुए दिख रही है। यह एक बिल्ली का बच्चा है जिसके मास्क पर आंखों के लिए दो छेद किए गए हैं।

वुहान कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच चीन में एक बिल्ली के फेस मास्क पहने होने की फोटो वायरल हो रही है। कट-आउट होल्स के साथ मास्क पहने बिल्ली की एक और तस्वीर यहां देख सकते हैं।

11 फरवरी को पोस्ट की गई फोटो को 600 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। नेटिज़ेंस ने कोरोनोवायरस से ग्रस्त क्षेत्रों में पालतू जानवरों की स्थिति पर चिंता जाहिर की है और स्थिति पर जल्द नियंत्रण के लिए प्रार्थना करते हुए कमेंट किए हैं। यहां एक वीडियो में भी कुत्ते बिल्लियों को मास्क पहने देख सकते हैं।

एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बेचारा बिल्ली का बच्चा। मैं चीन में पालतू जानवरों की परेशानी महसूस कर सकता हूं।' वैसे इन बिल्लियों के बारे में आपका क्या ख्याल है कमेंट करके हमें बताइए।

अगली खबर