Chicken Biryani: चिकन बिरयानी बनी देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन ऑर्डर की जाने वाली डिश

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Oct 13, 2019 | 13:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Chicken Biryani: चिकन बिरयानी का नाम सुनते ही हर नॉन वेजीटेरियन के मुंह में पानी आ जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिरयानी सबसे पहले कब आया था और इसका व्यापार कितना बढ़ गया है।

chicken biryani
चिकन बिरयानी  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली : बात जहां नॉनवेज भोजन की आती है तो अधिकतर लोगों की पसंद होती है चिकन बिरयानी। अब चिकन बिरयानी का नाम सुनते ही आपके मुंह पानी आ रहा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिरयानी सबसे पहले कब आया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि 600 साल पहले ही ये डिश लोगों के सामने आ गई थी यानि सबकी पसंदीदा ये डिश 6 सदियों पुरानी है।

समय-समय पर इसमें एक्सपेरिमेंट होते रहे और इसमें कई बदलाव होते गए। आज इसमें करीब 40 तरह की रेसिपी बनाई जाती है और हर रेसिपी लोगों को उतना ही पसंद आती है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो सालों से यह देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन ऑर्डर की जाने वाली डिश बन गई है। 

पिछले साल दिसंबर में FICCI-PwC की प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि केवल 2018 में बिरयानी डिलीवरी इंडस्ट्री ने 2,500 करोड़ का व्यापार किया था। नेशनल रेस्ट्रॉं असोसियेशन ऑफ इंडिया की मई में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक 2018-19 में ओवरऑल इंडियन फूड सर्विस डिलीवरी इंडस्ट्री ने 4.23 लाख करोड़ का व्यापार किया था। 

2018 में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस कंपनी स्विगी से औसतन हर 3.5 सेकेंड में एक बिरयानी ऑर्डर की गई थी। इसमें पहले नंबर पर हैदराबादी बिरयानी विथ चिकन और दूसरे नंबर पर मटन था। इसी प्रकार से सबसे ज्यादा पॉपुलर फूड डिलीवरी सर्विस कंपनी जोमैटो से भी सबसे ज्यादा लोगों ने नॉन वेज फूड ऑर्डर किया था। 

इस बिजनेस में बूम को देखते हुए कई सारे स्टार्टअप्स और छोटी बड़ी कंपनियां इसमें निवेश कर इसका लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है इसमें और भी तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट कर लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 

अगली खबर