Christmas 2021: छप्पर फाड़ कर सांता की एंट्री, अंदाज देख हैरान रह गए लोग, वीडियो वायरल

Christmas 2021: क्रिसमस आने में अब बस दो दिन बचे हैं। लिहाजा, सोशल मीडिया पर माहौल गुलजार होने लगा है। लोग अपने जानने वालों को बधाई मैसेज, तस्वीरें और वीडियो भेजने लगे हैं। इसी कड़ी में सांता को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी फनी है।

Christmas 2021 santa claus Entry in Weird Style Funny Viral Video
मजेदार है सांता का ये वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • लोगों को क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार
  • सांता को लेकर मजेदार वीडियो आया सामने
  • सांता की एंट्री देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Merry Christmas 2021: साल के अंत में पूरी दुनिया को क्रिसमस (Christmas) का बेसब्री से इंतजार होता है। क्योंकि, ईसाई समुदाय में यीशू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इस त्योहार को दूसरे समुदाय के लोग भी जमकर सेलिब्रेट करते हैं। खासकर, बच्चों में क्रिसमस को लेकर काफी क्रेज रहता है। क्योंकि, उन्हें लगता है क्रिसमस पर सांता आएंगे और उनके लिए ढेर सारे तोहफे लाएंगे। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी सांता को लेकर एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो फनी होते हैं, तो कुछ सीख देने वाले होते हैं। लेकिन, सांता को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और जमकर ठहाके (Funny Video) भी लगाएंगे।

क्रिसमस आने में अब बस दो दिन बचे हैं। लिहाजा, सोशल मीडिया पर माहौल गुलजार होने लगा है। लोग अपने जानने वालों को बधाई मैसेज, तस्वीरें और वीडियो भेजने लगे हैं। इसी कड़ी में सांता को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी फनी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ लोग बैठे हैं और पीछे एक कार खड़ी है। सब लोग मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं, अचानक छप्पर फाड़ कर एक सांता सीधे कार पर आ गिरता है। सांता की एंट्री देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो...

छप्पर फाड़ कर सांत की एंट्री

किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि सांता की ऐसी एंट्री हो सकती है। लेकिन, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को '@fred035schultz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है, ' सांता को पता है कि एंट्री किस तरह होनी चाहिए'। वीडियो को तकरीबन एक लाख 40 हजार लोग देख चुके हैं और 18 सौ लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। 


      

अगली खबर