OMG: घर में चल रहा था रिनोवेशन का काम, किचन में मिला ऐसा खजाना मिनटों में बदल गई कपल की किस्मत

Ajab Gajab News: एक कपल किचन का रिनोवेशन करवा रहे थे। तभी उन्हें ऐसा खजाना मिला, जिससे उनकी किस्मत बदल गई। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Couple Found Ancient Gold Coins During Kitchen Renovation
मिनटों में बदल गई किस्मत 
मुख्य बातें
  • किचन रिनोवेशन के दौरान कपल को मिला बड़ा खजाना
  • सोने के सिक्कों का ढेर देखकर दंग रह गए लोग
  • मिनटों में बदल गई कपल की किस्मत

Ajab Gajab News: इस दुनिया में कई बार लोगों को ऐसी-ऐसी चीजों से सामना होता है, जिसके बारे में जानकर दंग रह जाते हैं। कुछ सच्चाईयों पर तो को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। यूनाइटेड किंगडम से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, यहां एक कपल के किचन के फर्श से सोने के सिक्कों का एक ढेर मिला है। जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। इस सच्चाई पर हो सकता है आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक,  उत्तरी यॉर्कशायर में एक कपल अपने घर को रिनोवेट करवा रहे थे। लेकिन, उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इस दौरान उनकी किस्मत बदलने वाली है। दरअसल, जब किचन में काम शुरू हुआ तो फर्श के अंदर उन्हें 264 सोने के टुकड़ों का कलेक्शन मिला, जो तकरीबन 400 साल से अधिक पुराना है। कपल के लिए यह पल काफी चौंकाने वाला था। ये सभी सिक्के मिट्टी के एक बरतन में रखे हुए थे। उन्होंने इसकी जानकारी विशेषज्ञों को दी। जब विशेषज्ञों ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि वे  2.3 करोड़ रुपए के ऊपर के हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी सिक्के 1610 से 1727 के बीच के हैं और इसमें जेम्स फर्स्ट और चार्ल्स फर्स्ट के शासनकाल से लेकर जॉर्ज फर्स्ट तक शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: लड़की के पैर से लिपट गया खतरनाक सांप, फिर जो हुआ उसे देख खुली रह जाएंगी आंखें

सच्चाई जान सब चौंक गए

विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रिटेन से पुरातात्विक रिकॉर्ड पर सबसे बड़ी खोज में से ये एक हैं। इस खोज ने सबको चौंका दिया है। अब कपल ने इन सिक्कों को सवा लाख पाउंड में बेचने का फैसला किया है। इतना बड़ा खजाना देखकर कपल भी दंग रह गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि पलक झपकते ही उनकी किस्मत बदल गई है। फिलहाल, यह मामला पूरे ब्रिटेन में चर्चा का विषय बना हुआ है और सच्चाई जानकर लोग काफी हैरान भी हैं। 

अगली खबर