घोड़े के पास जाकर रील्स बनाने की चढ़ी सनक, जैसे ही शुरू किया डांस; जानवर ने चखा दिया मजा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 08, 2022 | 17:13 IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर हजारों-लाखों ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिसमें किसी के साथ खेल-खेल में कोई हादसा हो जाता है। इन दिनों एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की एक घोड़े के पास जाकर रील्स बनाती दिखाई दे रही है।

reels
घोड़े ने मारी लात  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रील्स बनाने के चक्कर में लड़की का हुआ बुरा हाल
  • घोड़े के पास जाकर रील्स बनाना पड़ा महंगा
  • घोड़े ने गुस्से में उछलकर मारी लात

Shocking Video: आजकल हर किसी पर सोशल मीडिया पर वायरल होने का भूत सवार है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे वह बड़ी मुसीबत में आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर हजारों-लाखों ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिसमें किसी के साथ खेल-खेल में कोई हादसा हो जाता है। इन दिनों एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की एक घोड़े के पास जाकर रील्स बनाती दिखाई दे रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रील्स बनाने के लिए हरे-भरे घास के मैदान में पहुंच जाती है। इस बीच उसे वहां पर एक घोड़ा दिखाई देता है। जो शांति से घास चर रहा होता है। घोड़े को पास देखकर लड़की के दिमाग में कुछ क्रिएटिविटी सूझती है। इसके बाद वह लड़की घोड़े के पास पहुंच जाती है। आप देख सकते हैं कि घोड़े के पास पहुंचकर लड़की डांस करना शुरू ही करती है कि जानवर कुछ ऐसा कर देता है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

उछलकर लात मारता है घोड़ा

वीडियो देखने में काफी मजेदार है। इस वीडियो में इतना मजा है कि इसे आप बार-बार देखना पसंद करेंगे। वीडियो के अंत में जो होता है, उसे देखकर आपके लिए अपनी हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़ा खुले मैदान में शांति से घास चर रहा होता है। इसी बीच लड़की साड़ी पहनकर उसके पास पहुंच जाती है और डांस करना शुरू ही करती है। इस दौरान बैकग्राउंड में म्यूजिक बजने लगता है औ लड़की डांस करने भी लगती है।

ये भी पढ़ें- खौफनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर दूर से ही दिख गया फंसा ट्रक, ट्रेन को रोकने की हुई कोशिश लेकिन..

इस दौरान लड़की के दिमाग में न जाने क्या सूझता है कि वह घोड़े की पीठ पर हाथ रख देती है। इससे घोड़ा बिदक जाता है और उछलकर लड़की को लात मार देता है। गनीमत यह रही कि लड़की खुद को किसी तरह बचा ले जाती है, लेकिन वह हंसी का पात्र बन जाती है। वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। कुछ ही घंटे में वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है। 

अगली खबर