भरी मेट्रो के अंदर रील्स बनाने की सनक पड़ी महंगी! अब बड़ी मुसीबत में फंसी यह लड़की

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 21, 2022 | 18:27 IST

Making Reels In Metro: हैदराबाद मेट्रो के भीतर एक गाने पर लड़की का डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (एचएमआरएल) के अधिकारियों ने कहा है कि महिला को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

metro
हैदराबाद मेट्रो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • भरी मेट्रो में रील्स बना रही थी लड़की
  • हैदराबाद मेट्रो में लड़की ने बनाया था रील्स
  • सख्त कार्रवाई का करना पड़ सकता है सामना

Making Reels In Metro: हैदराबाद मेट्रो में इंस्टाग्राम रील पर डांस करने वाली एक युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (एचएमआरएल) के अधिकारियों ने कहा है कि महिला को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि एचएमआरएल के एमडी एनवीएस रेड्डी ने महिला की पहचान करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

हैदराबाद मेट्रो के भीतर एक गाने पर लड़की का डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि, यह वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लड़की पर जमकर निशाना साधा था। लोगों ने लड़की के इस कृत्य की जमकर आलोचना की। लोगों ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन पर इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'इस तरह की फालतू चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। मेट्रो आपकी निजी संपत्ति नहीं है।' देखें वीडियो-

मेट्रो के अंदर रील्स बनाकर किया अपलोड

आपने भी अक्सर लोगों को सड़क पर, मॉल में, मेट्रो और प्लेन के अंदर रील्स बनाते हुए देखा होगा। इस लड़की ने भी मेट्रो के अंदर इंस्टाग्राम रील्स बनाकर मुसीबत मोल ले ली। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की हैदराबाद मेट्रो के अंदर रील्स बना रही है। इस दौरान कोई गाना बज रहा है और लोग मेट्रो में बैठे नजर आ रहे हैं। लड़की ने इस वीडियो को बनाकर उसे अपलोड कर दिया। वीडियो को हजारों यूजर्स ने देखा और पसंद भी किया। वहीं कुछ लोगों ने इसे नापसंद किया। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि सार्वजनिक परिवहन में ऐसे वीडियो बनाने की इजाजत कैसे दी जा सकती है।

अगली खबर