CWG 2022: मेडल जीतने के बाद महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने जमकर किया डांस, Video देखकर झूम जाएंगे

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 07, 2022 | 21:23 IST

India Womens Hockey Team Dance: ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में टीम इंडिया ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हरा दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने ब्रॉन्ज मेडल जीतने की खुशी एक स्पेशल गाने पर डांस करके मनाई।

hockey
महिला हॉकी टीम  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास
  • पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड महिला टीम को 2-1 से हराया
  • न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज

India Womens Hockey Team Dance: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ी कामयाबी हासिल की है। महिला टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 साल बाद कोई मेडल जीता है। इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2006 में महिला हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में टीम इंडिया ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने जमकर जश्न मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारतीय महिला हॉकी टीम की सारी खिलाड़ी जमकर डांस कर रही हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने ब्रॉन्ज मेडल जीतने की खुशी एक स्पेशल गाने पर डांस करके मना रही हैं। टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने साल 1997 में आई फिल्म 'दस' के गाने 'सुनो गौर से दुनिया वालों' पर जमकर डांस कर अपने जीत का जश्न मनाया। आप महिला खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की चमक देख सकते हैं। महिला खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देखें वीडियो- 

न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड महिला टीम को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पूरे समय में मैच 1-1 से समाप्त होने के बाद भारत की महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया। भारत की कप्तान और गोलकीपर सविता पुनिया ने चार में से तीन गोल बचाए और 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला टीम ने गत चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। मैच के अंतिम पलों तक भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही थी लेकिन आखिरी 30 सेकेंड से भी कम समय में उसने विरोधी टीम को पेनल्टी कॉर्नर दे दिया। इसके बाद ओलीविया मेरी ने न्यूजीलैंड को बराबरी दिला दी थी। फिर मुकाबला शूट आउट में खिंचा और भारतीय टीम ने शूट आउट में धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

अगली खबर