Viral: दूल्हा-दुल्हन के सामने महिला ने किया धांसू डांस, पैसा लुटाने पर मजबूर हो गए लोग, देखें मजेदार वीडियो

Dance Viral Video: शादी में एक बुजुर्ग महिला ने ऐसा डांस किया जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं कई लोग तो उन पर पैसे लुटाने लगे। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Dance Viral Video Old Woman Dance in Wedding Video Goes Viral on Social Media
बुजुर्ग महिला ने किया धमाकेदार डांस...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी में बुजुर्ग महिला का जबरदस्त डांस
  • डांस से महिला ने जीता लोगों का दिल
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो को देखकर हमारी हंसी छूट जाती है, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है।  वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के दिलों पर 'राज' करने लगते हैं। इतना ही नहीं इस तरह के वीडियोज को लोग बार-बार देखते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा।

शादी का माहौल हो और उसमें मौज-मस्ती ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। कई बार दूल्हा-दुल्हन माहौल बनाते हैं। तो कई बार दोस्त-यार महफिल लूट जाते हैं। जबकि, कभी-कभी लोग ऐसी हरकत करते हैं जिससे समा ही बदल जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो धमाल मचाते रहते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं तभी वहां एक बुजुर्ग महिला पहुंचती है और जमकर डांस करने लगती है। महिला जिस एनर्जी लेवल से डांस करती है उसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो उन पर पैसों की 'बारिश' करने लगते हैं। देखें मजेदार वीडियो... 

आंटी ने मचाया गदर!

वीडियो देखने के बाद आपकी 'एनर्जी' भी जरूर बढ़ गई होगी। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'i.am.sanam' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 95 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजेदार वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, ' अय हय मैं सद के जावा बेबे'. एक ने लिखा, ' बेबे रॉक'. एक अन्य ने लिखा, ' सुपर आंटी जी'।     

अगली खबर