Viral Video: देसी दादी ने Alexa से कर दी ऐसी डिमांड, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Desi Dadi Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी दादी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एलेक्सा को जिस तरह से आदेश देती हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया।

Desi Dadi Video Dadi special request to Alexa funny viral video in hindi
देसी दादी का कमाल....  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • देसी दादी का धमाल
  • दादी ने Alexa से की अजीबोगरीब डिमांड
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Desi Dadi Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में लोगों के लिए ऐसा जरिया बन चुका है, जहां मजेदार-मजेदार चीजें शेयर कर लोग पॉपुलर हो रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कईयों की तो रातोंरात किस्मत बदल गई। हालांकि, इस पर कुछ वीडियो नेचुरल शेयर होते हैं तो कुछ वीडियो में लोगों की कलाकारी। इसी कड़ी में एक देसी दादी का वीडियो धमाल मचाए हुए इस वीडियो में दादी ने Alexa से जो डिमांड की उसे सुनकर लोग दंग भी हैं और अब इस पर चटकारे भी ले रहे हैं।

Alexa से तो आप सब लोग वाकिफ होंगे ही। आज कल यह काफी ट्रेंड में है। एलेक्सा से लोग एक से एक मजेदार चीजों का डिमांड करते रहते हैं। वहीं, एलेक्सा आदेशों का पालन झटके में करता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं किस तरह दादी एलेक्सा से गणपति भजन और मंत्र बजाने के लिए कहती है। दादी बड़े प्यार से कहती है कि वो गणपति के सभी भजन और मंत्रों को बजाए। आलम ये है कि दादी का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर छा गई दादी

इस वीडियो के सहारे दादी सोशल मीडिया पर छा गई है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'lifeneedsaholiday' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस शानदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 80 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार-मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कोई दादी को स्वीट बता रहा है, तो किसी का कहना है कि सभी दादी का यही हाल है। तो आपको दादी का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 
 

अगली खबर