गलती से भी मोबाइल चार्ज में लगाकर न करें बात, खौफनाक हादसे का मंजर कैमरे में हुआ कैद

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 03, 2022 | 11:08 IST

Mobile Charging Accident: हमने अक्सर देखा है कि लोग अपने फोन को चार्ज में लगाकर उसे घंटो इस्तेमाल करते हैं। इसे लेकर चेतावनी भी दी जाती है, इसके बाद भी लोग ऐसा करते हैं। ऐसे कई मामले आ चुके हैं, जिसमें लोग मोबाइल फोन को चार्ज में लगाकर चलाते रहे और फोन में ब्लास्ट हो गया। इससे लोगों की जान पर बन आई।

mobile
मोबाइल हादसा  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • मोबाइल पर बात कर रही थी महिला
  • चार्ज में लगाकर मोबाइल पर कर रही थी बात
  • खतरनाक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल

Mobile Charging Accident: किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को इस्तेमाल करते समय कभी उसे चार्जिंग पर नहीं लगाया जाना चाहिए। हमने अक्सर देखा है कि लोग अपने फोन को चार्ज में लगाकर उसे घंटो इस्तेमाल करते हैं। इसे लेकर चेतावनी भी दी जाती है, इसके बाद भी लोग ऐसा करते हैं। ऐसे कई मामले आ चुके हैं, जिसमें लोग मोबाइल फोन को चार्ज में लगाकर चलाते रहे और फोन में ब्लास्ट हो गया। इससे लोगों की जान पर बन आई। इस तरह की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।

इसके बाद भी लोग इन घटनाओं से सबक नहीं लेते हैं। इसके अंजाम यह होता है कि ऐसे हादसे बार-बार होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला मोबाइल चार्ज पर लगाकर किसी से बात कर रही होती है। इस दौरान जो हादसा होता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो देखकर लोगों के रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो इतना खौफनाक है कि लोग अपने फोन को इस्तेमाल करने से डर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर कार से उतरी महिला, जंगल से आया बाघ और खींच ले गया; सामने आया डरावना Video

चार्ज करते समय बात करना हानिकारक                                                                                    

वीडियो में देख सकते हैं कि महिला फोन पर बात करते समय यहां-वहां टहल रही है। इस दौरान वह जिस फोन से बात कर रही होती है, उसे चार्ज पर लगाई होती है। महिला ने अपने बेड के नजदीक बने पॉइंट पर फोन को चार्जिंग पर लगाई हुई थी। तभी न जाने क्या होता है कि महिला को जोर का झटका लगता है। आप देख सक भी कर रही थी और किसी से लगातार बातें भी कर रही थी. लेकिन अचानक ही उसे जोर का झटका लगता है और वह अपने हाथ से मोबाइल फेंक देती है। यहा क्लिक कर देखें खौफनाक वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि चार्जिंग पॉइंट से चिंगारी सी निकलती है। हालांकि, गनीमत यह रही कि महिला को कोई भी गंभीर चोट नहीं आती। दरअसल, महिला समय रहते ही मोबाइल फोन को अपने हाथ से फेंक देती है। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है।

अगली खबर