लंबे मोटे तौलिए को निगल गया था अजगर, डॉक्टरों ने मशक्कत के बाद निकाला, Video 

अजगर के पेट से समुद्र तट पर इस्तेमाल किए जाना वाला तौलिया निकले जाने पर लोगों ने हैरानी जताई है। प्लास्टिक और कचरा निगले जाने की घटना ज्यादातर पैरों वाले जानवरों में ही देखने को मिलती है।

Doctors pull entire beach towel out of python's mouth in austrailiya
ऑस्ट्रेलिया में अजगर के पेट से निकाला तौलिया।  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली: प्लास्टिक एवं कचरा इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी खतरा बन गया है। इसका एक उदाहरण ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला है। यहां चिकित्सकों ने एक विशालकाय पालतू अजगर के पेट से एक बड़ा तौलिया निकाला गया है। अजगर के पेट से समुद्र तट पर इस्तेमाल किए जाना वाला तौलिया निकले जाने पर लोगों ने हैरानी जताई है। प्लास्टिक और कचरा निगले जाने की घटना ज्यादातर पैरों वाले जानवरों में ही देखने को मिलती है।

मीडिया रिपोर्टों में इस सांप का नाम मोंटी बताया गया है और इस मादा अजगर का वजहन 11 पाउंड और लंबाई करीब 10 फीट है। रिपोर्ट के मुताबिक मोंटी नाम का यह अजगर समुद्र तट पर इस्तेमाल किए जाने वाले तौलिए को निगल गया था।

इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तौलिए को उसके पेट से निकालने के लिए पहले मोंटी को बेहोश किया और फिर सावधानी पूर्वक उसके पेट से तौलिए को बाहर निकाला। इस तरह उसकी जान बच पाई। एवियन एंड एक्जॉटिक विभाग की डॉ. ओलिविया ने इस अजगर का इलाज किया।  

डॉक्टरों का कहना है कि मोंटी के पेट से यदि तौलिया नहीं निकाला जाता तो वह मर सकता था। अजगर का इलाज करने के बाद उसे उसी दिन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अगली खबर