13 साल की लड़की के पेट से निकले आधा किलो बाल और शैम्पू के पैकेट, आखिर खाती क्यों थी

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक 13 साल की लड़की के पेट से खाली शैम्पू के पैकेट और करीब आधा किलो बाल निकाले गए हैं। उसे पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द हो रहा था। काफी समय से वो बाल खा रही थी।

Surgery
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: इस तरह के मामले कई बार सामने आए हैं कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने मरीज के पेट में कैंची छोड़ दी या कोई औजार छोड़ दिया। इस तरह के मामले भी सामने आते रहते हैं कि किसी के पेट में से ऑपरेशन कर कोई सामान निकाला गया है या कोई धातु निकला है या सिक्का निकले हैं। अब तमिलनाडु से भी इसी तरह का मामला सामने आया है। डॉक्टर्स ने कोयंबटूर के एक अस्पताल में 13 साल की लड़की के पेट से शैम्पू के पाउच और बाल निकाले हैं।

लड़की के पेट से खाली शैम्पू के पैकेट जैसे प्लास्टिक के टुकड़ों के अलावा आधा किलो से अधिक मानव बाल निकले हैं। 7वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा पिछले कुछ महीनों से लगातार पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। इसके बाद उसके माता-पिता उसे प्राइवेट वीजीए अस्पताल ले गए। अस्पताल के चेयरमैन वीजी मोहनप्रसाद ने बताया कि स्कैन में पेट में वस्तु की तरह गेंद निकली। इसके बाद बच्ची की सर्जरी की गई और उसके पेट से बालों और खाली शैम्पू के पैकेट को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। 

 

एक करीबी रिश्तेदार की मृत्यु के कारण लड़की मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके कारण वो खाली पैकेट और बाल खाने लगी। ये उसके पेट में जमा हो गए, जिसके परिणामस्वरूप उसे लगातार दर्द हो रहा था।

अब लड़की पूरी तरह से ठीक हो गई है और सामान्य है। वो अब सामान्य आहार ले रही है। सर्जरी में करीब 1-1.5 घंटे लगे। लड़की ठीक हो रही है। 
 

अगली खबर