Video: फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड में पहुंच गया कुत्ता, फिर मचाया ऐसा धमाल, देखते रह गए खिलाड़ी

Dog Viral Video: फुटबॉल को लेकर कुत्ते में ऐसा जुनून जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि कुत्ते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Dog Running in Football Ground Then What Happened Watch Funny Viral Video
कुत्ते का अनोखा अंदाज  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फुटबॉल मैच के दौरान कुत्ते ने मचाया धमाल
  • ग्राउंड में कुत्ते का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Dog Play Football Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक वीडियो शामिल होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Viral Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक कुत्ते का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने अलग ही माहौल बना दिया। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो (Trending Video) काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं लोग कुत्ते के जज्बे की तारीफ भी कर रहे हैं। 

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनके ऊपर फुटबॉल खेलने और देखने का जुनून सवार रहता है। कई लोग तो इसे अपनी जिंदगी तक मानते हैं। खिलाड़ी के साथ-साथ फैंस में भी इस खेल को लेकर काफी क्रेज रहता है। लेकिन, इस वीडियो (Dog Viral Video) में फुटबॉल को लेकर कुत्ते का जुनून देखकर लोग दंग रह गए। अब आप सोच रहे होंगे फुटबॉल को लेकर कुत्ते में जुनून। जी हां, इस वीडियो को देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा फुटबॉल को लेकर कुत्ते में किस तरह का जुनून है। वीडियो में आप देख सकते हैं फुटबॉल का मैच चल रहा है, तभी एक कुत्ता ग्राउंड में पहुंच जाता है और खिलाड़ियों की तरह अलग-अलग अंदाज में करतब दिखाने लगाता है। उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो फुटबॉल प्लेयर हो। वीडियो में आप भी देखें किस तरह कुत्ते ने मैदान में धमाला मचाया...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Indian Dog lover (@dognagri)

ये भी पढ़ें -  अनोखा मामला: यहां पानी में नहाते दिखा दुर्लभ सफेद हिरण, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

कुत्ते का जुनून...

कुत्ते का जज्बा और अंदाज देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे इसने तो पूरा माहौल ही बदल दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'dognagri' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुत्ते के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, करीब 45 सौ लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स चटकारे लेते हुए इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर