यकीन नहीं होगा मगर सच है, ये 5 जीव जो सोते हुए भी खुली रखते हैं अपनी एक आंख, आज जान लें

Animal Weird Facts: इस दुनिया में कुछ जीव-जंतु ऐसे हैं जो सोते हुए अपनी एक आंख खुली रखते हैं। ये मामला कभी- कभार वाला भी नहीं है, बल्कि ऐसा हमेशा होता है।

Dolphins to chilean penguin these five animal sleep with one eye open
डॉल्फिन मछली हमेशा एक आंख खोलकर सोती है। 
मुख्य बातें
  • कई जीव सोते हुए भी अपनी एक आंख खुली रखते हैं
  • डॉल्फिन और व्हेल दो मछलियां ऐसी हैं, जो एक आंख खोलकर हमेशा सोती हैं
  • मगरमच्छ भी सोते हुए अपनी एक आंख खुली रखता है

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। इंसान हो, जीव-जंतु हो या फिर कोई जगह समय-समय पर इनके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं। कुछ सच्चाई तो ऐसी होती है, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सच्चाई से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं, जिन पर एक पल के लिए आपको भरोसा करना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन, यह सौ फीसदी सच है। 

- अगर आप से आप पूछा जाए कि क्या सोते हुए आप अपनी एक आंख खुली रखते हैं? ये सवाल सुनकर ही आपका दिमाग चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि सोते हुए भला आंख कैसे खुली रह सकती है। लेकिन, आपको बता दें कि इस दुनिया में कुछ जीव-जंतु ऐसे हैं जो सोते हुए अपनी एक आंख खुली रखते हैं। ये मामला कभी- कभार वाला भी नहीं है, बल्कि ऐसा हमेशा होता है। डॉल्फिन और व्हेल दो मछलियां ऐसी हैं, जो एक आंख खोलकर हमेशा सोती हैं। इस आंख के जरिए सोते हुए भी वो सबकुछ देख सकती हैं और महसूस कर सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होता है? तो आपको बता दें कि डॉल्पिन और व्हेल मछली के दिमाग का एक ही हिस्सा बंद होता है। लेफ्ट आंख जब बंद होता है, तो दाएं हिस्से का दिमाग खुला रहता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर मस्तिष्क पूरी तरह से बंद हुआ तो वो सांसें लेना भूल सकती है और डूबकर उनकी मौत भी हो सकती है।   

- मगरमच्छ के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा जाता है। ऑस्ट्रेलियाई जीव शास्त्रियों ने एक रिसर्च में पाया कि मगरमच्छ सोते हुए अपनी एक आंख खुली रखते हैं। जिससे उनका आधा दिमाग एक्टिव रहता है। इसके जरिए वो खतरे पर निगरानी रखने का काम करता है। वहीं, दूसरे हिस्से को आराम मिल जाता है। 

- Humboldt और Chilean पेंगुइन्स भी एक आंख खोलकर हमेशा सोते हैं। अंडों और नवजात बच्चों को शिकारियों से बचाने के लिए वो ऐसा करते हैं। ऐसा करने में उन्हें बिल्कुल ही कोई परेशानी नहीं होती है। 

- कुछ सील और समुद्री गाय भी अपनी एक आंख खोलकर हमेशा सोते हैं। दोनों ही स्तनधारी जीव हैं और समुद्री स्थानों के पास पाए जाते हैं। लिहाजा, बड़े शिकारियों से उन्हें हमेशा खतरा बना रहता है। इसलिए, वे भी अपनी एक आंख खोलकर सोते हैं। 

- दक्षिण अफीकी फ्रुट बैट्स के बारे भी ऐसा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वो भी एक आंख खोलकर हमेशा सोते हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिसर्च में केवल 21 फीसदी चमगादड़ में पाया गया है कि वो सोते हुए अपनी एक आंख खोलकर सोते हैं। रिसर्च के अनुसार, शिकारी जानवरों से खुद को बचाने के लिए चमगादड़ ने ये रणनीति विकसित की है। 

ये भी पढ़ें - रेलवे से लेकर सड़कों तक, ट्रैफिक सिग्नल में लाल, हरे और पीले रंग का ही क्यों होता है इस्तेमाल? दिलचस्प है कारण

तो जब भी ये जानवर आपको सोते हुए नजर आएं तो सावधान रहें। क्योंकि, ये मत समझिएगा कि ये आपको नहीं देख रहे हैं या उन्हें आपके होने का अहसास नहीं है। 


 

अगली खबर