Funny video: दूल्हा-दुल्हन ने किए ऐसे डांस, वीडियो देख कहेंगे, ' इसे कहते हैं शादी की खुशी'

Dulha Dulhan Dance Video: अपनी ही शादी में एक दूल्हा-दुल्हन ने जबरदस्त अंदाज में डांस किए। दोनों का अंदाज देखकर लोग भी झूम उठे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Dulha Dulhan Funny Video Bride Groom Dance Viral Video in Hindi
दूल्हा-दुल्हन का जबरदस्त अंदाज..  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का धांसू डांस
  • दोनों ने जबरदस्त अंदाज में किए डांस
  • वीडियो देख झूम उठे लोग

Dulha Dulhan Dance Video: शादी का दिन हर लड़का-लड़की के सबसे खास होता है। इस दिन को अलग और यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन काफी तैयारियां भी करते हैं। कई बार तो लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए दूल्हा-दुल्हन काफी अजीबोगरीब हरकतें तक कर देते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। हालांकि, कई बार हैरानी भी होती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने जिस तरह से डांस किए जिसे देखकर लोग झूम उठे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

शादी में मौज-मस्ती करना, डांस करना स्वभाविक है। कई बार तो मेहमान ही धूम मचाकर महफिल लूट लेते हैं। वहीं, कई बार दूल्हा-दुल्हन खुद धमाल मचा देते हैं। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। क्योंकि, एक दूल्हा-दुल्हन ने जिस तरह से डांस किए उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। वीडियो में आप देख सकते हैं हर तरफ महेमान मौजूद हैं। वहीं, बीच में दूल्हा-दुल्हन मस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं। ढोल की थाप पर जिस तरह से दोनों मजेदार एक्सप्रेशन दे रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो...

दूल्हा-दुल्हन का धमाल...

इसे कहते ही अपनी ही शादी में जश्न मनाना। इन दोनों को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि इन्हें किसी की परवाह है। बस दोनों डांस करने में लगे हैं। लोगों को यह वीडियो अब काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_niranjan_kgm'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। काफी संख्या में लोग इस मजेदार वीडियो को देख चुके हैं और खुशी से झूम रहे हैं। 


 

अगली खबर