Dussehra 2021, Ravan Dahan: जानिए आपके शहर में कहां और कब होगा रावण दहन? ये रही पूरी जानकारी

Dussehra 2021, Ravan Dahan: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, कानपुर, पटना, लखनऊ, अमृतसर समेत कई जगहों पर दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। दिल्ली में जहां शाम छह बजे रावण दहन का कार्यक्रम होगा। वहीं, लखनऊ में रात आठ बजे रावण दहन होगा।

Dussehra 2021, Ravan Dahan Check Time and Place In Your City here is detail
जानिए, कब और कहां होगा रावण दहन 
मुख्य बातें
  • धूमधाम से मनाया जा रहा है दशहरे का त्योहार
  • कई जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन
  • दिल्ली में शाम छह बजे तो लखनऊ में रात आठ बजे होगा रावण दहन

Dussehra 2021, Ravan Dahan: देशभर में धूमधाम से दशहरे का त्यौहार मनाया जा रहा है। कोरोना पाबंदियों के बीच दशहरे की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब सबको बेसब्री से इंतजार है रावण दहन का। लेकिन, आप में से कई लोगों को शायद यह जानकारी नहीं होगी कि रावण दहन कब और कहां होगा? ऐसे में हम आपको बता दें कि आपके शहर में कहां और कब रावण दहन होगा। ताकि, घर से निकलने से पहले आपको पूरी जानकारी मिल जाए।

ये तो हम सब जानते हैं कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, कानपुर, पटना, लखनऊ, अमृतसर समेत कई जगहों पर दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। दिल्ली में जहां शाम छह बजे रावण दहन का कार्यक्रम होगा। वहीं, लखनऊ में रात आठ बजे रावण दहन होगा। जबकि, कानपुर में रात नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच रावण दहन का कार्यक्रम होगा। तो आइए, एक नजर डालते हैं कहां और कब रावण दहन का कार्यक्रम होगा...

कानपुर 

स्थान- परेड रामलीला ग्राउंड, कानपुर
रावण दहन का समय- रात नौ से साढ़े नौ के बीच

इंदौर

स्थान- दशहरा मैदान
रावण दहन का समय- शाम  7:30 बजे

पटना
 

स्थान - कालिदास रंगालय
रावण दहन का समय: शाम 4: 30 से 5:30 के बीच

अयोध्या 

स्थान- लक्षमण किला 
रावण दहन का समय- शाम 5.30 बजे 

रायपुर 

स्थान- डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर
रावण दहन का समय- शाम 6 बजे

अमृतसर 

स्थान- रंजीत अवेनुए
रावण दहन का समय- शाम 7.30 

गुरुग्राम 

स्थान- सेंटर ग्राउंड न्यू कालोनी 
रावण दहन का समय- तकरीबन साढ़े 6 बजे शाम 

भोपाल 

स्थान- छोला, बिट्टन मार्केट, टीटी नगर
रावण दहन का समय- 7 बजे 

लखनऊ

स्थान- ऐशबाग रामलीला मैदान
रावण दहन का समय- रात 8 बजे


 

अगली खबर