Photos: मुर्दाघर में बर्थडे! लड़कियों के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए कर्मचारी

Indore News: इंदौर में सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पातल के दो कर्मचारी मुर्दा घर में लड़कियों के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं।

Employees caught with girls in MY hospital's morgue at night in Indore, photos viral
मुर्दाघर में लड़कियों के साथ रंगरेलियां मना रहे थे कर्मचारी 
मुख्य बातें
  • अस्पाताल मुर्दा घर में बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंची थी गर्लफ्रेंड
  • इंदौर के एमवाई अस्पताल के मुर्दाघर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
  • आधी रात में दो लड़कियों के साथ रंगरेलिया मना रहे थे ड्यूटी में तैनात दो युवक

इंदौर: इंदौर चर्चित और बड़ा एमवाय अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी डॉक्टरों की लापरवाही तो कभी नवजात की चोरी की वजह से चर्चाओं में रहे इस अस्पताल में इस बार एक अलग मामला सामने आया है। दौर के महराजा यशवंतराव अस्पताल के जिस मुर्दाघर यानि मॉर्चुरी में मरीजों की मौत के बाद शवों को रखा जाता है वह अय्याशी का अड्डा बना हुआ था। सोशल मीडिया पर इस वाकये की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।


क्या है पूरा मामला
दरअसल मंगलवार की रात को एक मृतक के परिजन अस्पताल के मुर्दाघर में शव लेकर पहुंचे थे तो वह अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। यहां ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारी (लड़के), लड़कियों के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। इसके बाद शव लाने वाले परिजनों ने जब इन्हें टोककर पूछा कि यह सब क्या चल रहा है? तो उल्टा कर्मचारी कहने लगे आप अपना काम कर जाओ यहां से।


चुपचाप ली फोटो
इसके बाद शव रखने आए लोगों ने चुपचाप मोबाइल से दोनों कर्मचारियों की फोटो क्लिक कर ली जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फोटो में साफ दिख रहा है कि दो कर्मचारियों के साथ दो लड़कियां भी नजर आ रही हैं जिसमें से एक बे पर लड़के के साथ बैठी है वहीं दूसरे कमरे में अन्य कर्मचारी लड़की के साथ में था। खबर के मुताबिक ये दोनों रंगीन मिजाज कर्मचारी पिछले कई दिनों से यहां रात को लड़कियों को बुला रहे थे। जैसे ही तस्वीरें वायरल हुई तो अस्पताल में हंगामा मच गया और प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया तथा दोनों कर्मचारी जो निजी कंपनी के थे, उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।


बर्थडे मनाने पहुंची थी युवती
अस्पताल प्रशासन ने मुर्दाघर की चौकसी और लेने देने का जिम्मा एक निजी कंपनी को दे रखा है और रात में उसकी तरफ से यहां दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। लेकिन शाम को 6-7 बजे से यहां आवाजाही बंद हो जाती है जिसका फायदा दोनों कर्मचारी उठा रहे थे। ये दोनों लड़के हर रोज दो लड़कियों को यहां ला रहे थे। खबर के मुताबिक एक लड़की तो मंगलवार को यहां अपना ब्वॉयफ्रेंड का जन्मदिन मनाने पहुंची थी।


अस्पताल की सफाई
वहीं अस्पताल प्रशासन ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि ये दोनों कर्मचारी निजी कंपनी के हैं जिन्हें नौकरी से हटा दिया गया है और कंपनी से सफाई मांगी गई हैं। प्रशासन ने कहा है कि इस बावत निजी कंपनी को नोटिस भी जारी किया है और इसे लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर