आखिर क्यों फ्लाइट में महिला पैसेंजर को रस्सी और टेप से बांधा गया, हैरान करने वाली है वजह

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Mar 09, 2021 | 20:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रूस की एक फ्लाइट में एक महिला को उसकी सीट पर रस्सी और टेप से बांध दिया गया। दरअसल, महिला बार-बार अपने कपड़े उतारने की कोशिश कर रही थी।

fli
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक रूसी फ्लाइट में एक महिला यात्री को एयरलाइन क्रू द्वारा उसकी सीट से बांध दिया गया। दरअसल, महिला बार-बार अपने कपड़े उतार रही थी। इसके बाद 39 साल की पैसेंजर को रस्सी और टेप की मदद से कुर्सी से बांधा गया। माना जाता है कि महिला ड्रग्स के नशे में थी। डेली मेल के अनुसार, महिला व्लादिवोस्तोक से विमान के चलते ही केबिन के चारों ओर घूमने लगी।

महिला ने फिर अपने कपड़े उतारने शुरू किए और उन्हें फिर से पहनना शुरू कर दिया। महिला अजीब हरकतें दिख रही थी और केबिन क्रू के आदेश का पालन नहीं कर रही थी। फ्लाइट अटेंडेंट और कुछ यात्रियों ने तब महिला को कुर्सी से बांधने का फैसला किया ताकि वह किसी को कोई नुकसान न पहुंचाए।

हवाई अड्डे पर विमान के उतरने तक महिला को उसकी कुर्सी से बांधे रखा गया। रूसी मीडिया ने बताया कि विमान की लैंडिंग के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जब महिला से पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसने फ्लाइट में चढ़ने से पहले सिंथेटिक ड्रग का इस्तेमाल किया था। रूसी आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि महिला के नशे के स्तर का पता लगाने के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। 
 

अगली खबर