OMG: 52 साल की महिला ने चमत्कारिक तरीके से कम किया 108 किलो वजन, जानिए कैसा था डाइट प्लान

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 13, 2022 | 07:58 IST

Ajab Gajab News: आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं, जिसने 52 साल की उम्र में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया। जिसे जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।

woman
तस्वीर साभार- सोशल मीडिया 
मुख्य बातें
  • अमेरिका की इस महिला का नाम है डॉन लैम्बर्ट
  • महिला ने कम कर दिया 100 किलो से भी ज्यादा वजन
  • आप भी महिला के डाइट प्लान से सीख सकते हैं बहुत कुछ

Ajab Gajab News: जब लोग 50 साल से ज्यादा उम्र के हो जाते हैं तो एक तरह से वह बहुत सुस्त और ढीले-ढाले हो जाते हैं। ज्यादातर लोग इस उम्र तक आते-आते जीवन जीने की इच्छा छोड़ देते हैं और बस अपनी मौत का इंतजार करने लगते हैं। 50 साल की उम्र तक आते-आते कई लोग बहुत बूढ़े दिखने लगते हैं। इसके उलट आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं, जिसने 52 साल की उम्र में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया। जिसे जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।

52 साल की उम्र में घटाया 108 किलो वजन

अमेरिकी की रहने वाली डॉन लैम्बर्ट नामक 52 साल की महिला ने इस उम्र में 108 किलोग्राम वजन कम करके सबको हैरान कर दिया। लैम्बर्ट का वजन 167 किलो हो गया था। इस वजह से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जंक फूड खा-खाकर उन्होंने अपना वजन इतना बढ़ा लिया था। इसके बाद उन्हें डाइजेशन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक कि अगर वह अपना वजन कम नहीं करतीं तो शायद जिंदा नहीं रह पातीं। 

167 किलोग्राम वजन होने के कारण उन्हें कई तरह की बीमारियां हो गई थीं। उन्हें अस्थमा से लेकर ऑस्टियो आर्थराइटिस हो गया था। लैम्बर्ट बताती हैं कि उनका वजन शुरू से ही ज्यादा था, लेकिन इसके बाद भी उनमें खाने की गलत आदत थी। जिस कारण वजन तेजी से बढ़ता जा रहा था। इसके बाद महिला ने अपना वजन घटाने का फैसला किया। वह एक फिटनेस ग्रुप से जुड़ीं और हिसाब से खाने का निर्णय लिया।

ऐसी थी डाइट

महिला ने पैदल चलने से लेकर जिम जाने तक का निर्णय लिया। जब उन्होंने 60 किलो वजन कम किया तो उनको यकीन ही नहीं हो रहा था। महिला बताती हैं कि वह ब्रेकफास्ट में टमाटर, मशरूम, बीन्स, अंडे जैसी चीजें खाती थीं। इसके अलावा दिन में घर का पास्ता और सब्जियां खाती थीं। रात के खाने में वह सब्जियों के साथ लीन कीमा खाती थीं। स्नैक्स के तौर पर वह होम मेड चॉकलेट और पनीर खाती थीं। 

अगली खबर