OMG: इंद्र देवता के खिलाफ थाने पहुंचा युवक, भगवान के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Viral photo: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बारिश नहीं होने के कारण इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Fir Lodge Against God Indra in Gonda District Photo Goes Viral
इंद्र देवता के खिलाफ FIR दर्ज 
मुख्य बातें
  • यूपी के गोंडा जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया
  • एक शख्स ने इंद्र देवता के खिलाफ FIR दर्ज करा दी
  • सोशल मीडिया पर पत्र वायरल

Ajab Gajab News: जब कभी किसी इंसान को किसी चीज से समस्या होती है तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जाती है, ताकि उसे न्याय मिल सके। लेकिन, उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक शख्स ने इंद्र देवता के खिलाफ ही FIR दर्ज करा दी है। इतना ही नहीं शख्स ने अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग भी की है। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सुमित कुमार यादव नाम के शख्स का कहना है कि यह समय धान रोपाई का है। लिहाजा, सबसे ज्यादा जरूरत बरसात की होती है। लेकिन, बारिश होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बारिश नहीं होने के कारण किसानों की मुसीबतें लगातार बढ़ रही है। विगत 17 जुलाई को इलाके में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान झार ग्राम के रहने वाले सुमित कुमार यादव ने एक शिकायती आवेदन देते हुए कहा कि काफी समय से बारिश नहीं हो रही है। लोग काफी परेशान हैं और खेती पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। लिहाजा, इस संदर्भ में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए। देखें पत्र...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: नशे में धुत होकर घोड़ी के सामने हाहाकारी डांस करने लगा शख्स, फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके

इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत दर्ज

अब यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग इस पत्र को देखकर काफी हैरान भी हैं। वहीं, शिकायती पत्र को तहसीलदार करनैलगंज को कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया है। वहीं, कुछ लोग इस पत्र पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। लेकिन, हकीकत ये है कि बारिश नहीं होने के कारण किसानों की हालत खराब है। किसानों का कहना है कि इस तरह से लागत भी निकल पाएगी। 

अगली खबर