Viral Video: फायर पान के बाद अब बाजार में आया फायर मोमोज, वीडियो देख लोग ऐसे ले रहे चटकारे

Fire Momos Viral Video: आज कल लोग खाने-पीने में काफी एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। कई बार तो लोग ऐसी-ऐसी डिश बना देते हैं, जिसके बारे में कल्पना तक नहीं किया जा सकता है। अभी तक आपने फायर पाने के बारे में सुना था। लेकिन, कभी सोचा था कि फायर मोमोज भी देखने को मिलेगा।

Fire Momos Video Fire Momos in Ghaziabad Google Trends Viral Video
फायर मोमोज का जलवा...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फायर पान के बाद अब फायर मोमोज छाया
  • फायर मोमोज पर लोग जमकर ले रहे चटकारे
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fire Momos Viral Video:  सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ ना कुछ ट्रेंड जरूर करते रहता है। कभी किसी की तस्वीर सुर्खियों में रहती है, तो कभी कोई वीडिया छाया रहता है। इनमें कुछ इतनी मजेदार होती है, जिसे देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है और उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में फायर पान के अब फायर मोमोज लोगों के बीच छाया हुआ है। आलम ये है कि फायर मोमोज का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल लोग खाने-पीने में काफी एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। कई बार तो लोग ऐसी-ऐसी डिश बना देते हैं, जिसके बारे में कल्पना तक नहीं किया जा सकता है। अभी तक आपने फायर पाने के बारे में सुना था। लेकिन, कभी सोचा था कि फायर मोमोज भी देखने को मिलेगा। कुछ समय पहले बाहुबली गोल्ड मोमो की चर्चा हो रही थी। वहीं, अब गाजियाबाद में फायर मोमोज बनाया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो जयपुरिया मार्केट का बताया जा रहा है। यहां एक स्टॉल पर फायर मोमोज बनाकर सर्व किया जा रहा है, जिसे लोग चटकारे लेकर खा रहे हैं। देखें वीडियो... 

फायर मोमोज का जलवा

फायर मोमोज देखने के बाद हो सकता है आपके मुंह में भी पानी आ रहा हो। फिलहाल, इंस्टाग्राम पर फायर मोमो का वीडियो धमाल मचा रहा है। 'paidaishi_foodie' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 93 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं। एक ने लिखा, ' फायर तो कल सुबह निकलेगा'। एक ने लिखा, ' इसमें चीज बटर कहां है'। तो आपको फायर मोमोज का वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर