अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

Man Burn Crackers On Body: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोटा व्यक्ति अपने कपड़े उतारकर अपनी गर्दन पर पटाखों की लड़ी टांगता है। इसके अलावा उसने कई सारे पटाखों की लड़ी को अपने पेट पर भी बांध लिया। इसके बाद वह कंधे पर लगाए हुए पटाखों पर आग लगाता है और सीधा खड़ा हो जाता है। जैसे ही पटाखों पर आग लगती है, वह फटना शुरू हो जाते हैं।

fire
अजीबोगरीब सनक  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • शख्स को था अजीबोगरीब सनक
  • नंगे बदन पर लगाई पटाखों की लड़ी
  • अंत में पटाखों में लगा ली आग

Man Burn Crackers On Body: आपने इस धरती पर अजीबोगरीब सनकी देखें होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सनकी का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस सनकी शख्स ने पटाखों के साथ जो हरकत की, उसे देखकर आप उसे दुनिया का सबसे बेवकूफ इंसान कह देंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स ने अपने पूरी बदन पर पटाखों की लड़ी लगा ली और फिर उसमें आग लगा ली। इसके बाद जो हुआ वह देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

बदन पर बांधे पटाखे और लगा दी आग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोटा व्यक्ति अपने कपड़े उतारकर अपनी गर्दन पर पटाखों की लड़ी टांगता है। इसके अलावा उसने कई सारे पटाखों की लड़ी को अपने पेट पर भी बांध लिया। इसके बाद वह कंधे पर लगाए हुए पटाखों पर आग लगाता है और सीधा खड़ा हो जाता है। जैसे ही पटाखों पर आग लगती है, वह फटना शुरू हो जाते हैं। आप देख सकते हैं कि जैसे ही पटाखे खतरनाक तरीके से फटने लगते हैं, वैसे ही शख्स घबरा जाता है। इसके बाद उसका बदन आग से जलने लगता है और दर्द उसके बर्दाश्त से बाहर आ जाता है। 

बर्दाश्त नहीं होता दर्द तो भागने लगता है शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरे पटाखे भी देखते ही देखते आग पकड़ लेते हैं। इसके बाद शख्स तेजी से भागने लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शख्स किसी ठंडे इलाके में खड़ा है। आप उसके आसपास बर्फ ही बर्फ देख सकते हैं। शख्स भागते-भागते जमीन पर पड़ी बर्फ के ऊपर गिर पड़ता है। ऐसा उसने आग से बचने के लिए किया होगा। इस हैरान करने वाले वीडियो को @AwardsDarwin_ नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि शख्स ने तो हद ही कर दी है। ज्यादातर लोग शख्स को बेवकूफ बता रहे हैं।

अगली खबर