विदेशी लड़की ने 'चिकनी चमेली' गाने पर किया इतना कातिलाना डांस, देखकर दीवाने हो गए लोग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 28, 2022 | 17:41 IST

Dance Video: बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं, जिन्हें सुनते ही लोगों के भीतर से खुद-ब-खुद डांस निकलने लगता है। कैटरीना कैफ का 'चिकनी चमेली' गाना उन्हीं गानों में से एक है। अब इस गाने का सुरूर एक विदेशी लड़की पर भी चढ़ा है। यह विदेशी लड़की इस गाने पर ऐसा डांस करती है, जो आपको काफी पसंद आएगा।

dance
विदेशी लड़की का डांस  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • चिकनी चमेली गाने पर जबरदस्त डांस
  • कैटरीना कैफ का गाना है चिकनी चमेली
  • विदेशी लड़की ने किया जबरदस्त डांंस

Dance Video: डांस करना हर किसी को पसंद होता है। लड़कियां तो डांस की दीवानी होती हैं। भारत के साथ-साथ विदेश की लड़कियों पर भी बॉलीवुड फिल्मों और उनके गानों का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं, जिन्हें सुनते ही लोगों के भीतर से खुद-ब-खुद डांस निकलने लगता है। कैटरीना कैफ का 'चिकनी चमेली' गाना उन्हीं गानों में से एक है। अब इस गाने का सुरूर एक विदेशी लड़की पर भी चढ़ा है। यह विदेशी लड़की इस गाने पर ऐसा डांस करती है, जो आपको काफी पसंद आएगा।

चिकनी चमेली गाने पर जबरदस्त डांस

इंटरनेट की दुनिया में इस विदेशी लड़की का डांस वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां सड़क के किनारे खड़े होकर चिकनी चमेली गाने पर बहुत ही जबरदस्त डांस करती हैं। इन लड़कियों का डांस वीडियो देखने के बाद हो सकता है कि आपका भी मन डांस करने का कर जाए। दोनों लड़कियां फुल एंजॉय ले-लेकर कैटरीना कैफ के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। देखें वीडियो- 

भारतीय गानों का विदेश में भी जलवा

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर sahirataneja नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडियन यूजर अपनी आइरिश दोस्त के साथ चिकनी चमेली गाने पर डांस से गर्दा उड़ा देती है। दोनों ने कैटरीना कैफ के डांस मूव्स की कॉपी करने की कोशिश की है। इस मामले में कुछ हद तक दोनों कामयाब भी हुई हैं। दोनों के एक्सप्रेशन्स काफी कमाल के लग रहे हैं। वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय गानों का विदेश में भी जलवा है।'

अगली खबर