ये क्या है भई! दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ की इतनी घटिया हरकत, देखकर आपका भी मूड खराब हो जाएगा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 09, 2022 | 20:55 IST

Wedding Video: वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हे के दोस्त शादी में खूब एन्जॉय करते हैं, लेकिन दूल्हा-दुल्हन के साथ घटिया हरकत कर देते हैं। दुल्हन इस चीज से परेशान हो जाती है लेकिन वह कुछ कर नहीं पाती है।

dulhan
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दूल्हे में शादी में दोस्तों को किया था इनवाइट
  • दोस्तों ने स्टेज पर चढ़कर कर दी बहुत ही घटिया हरकत
  • दूल्हा और दुल्हन दोनों के साथ दोस्तों ने की गंदी हरकत

Wedding Video: शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों को भी इनवाइट करते हैं। दोस्तों के आने से शादी के माहौल में और रंग जम जाता है। हालांकि, इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त जो हरकत करते नजर आ रहे हैं। उसे देखकर आपका भी मूड खराब हो जाएगा। वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हे के दोस्त शादी में खूब एन्जॉय करते हैं, लेकिन दूल्हा-दुल्हन के साथ घटिया हरकत कर देते हैं।

वीडियो शादी की स्टेज का है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि अभी जयमाला की रस्म नहीं निभाई गई है और अभी-अभी ही आकर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं। इसी बीच स्टेज पर दूल्हे के दोस्त पहुंच जाते हैं। इसके बाद वह स्टेज पर ही बहुत ही ज्यादा घटिया हरकत करने लगते हैं। बता दें कि हंसी-मजाक एक दायरे में ही अच्छा लगता है। दायरे से बाहर जाने पर यह किसी को भी नहीं पसंद आता है। हद से ज्यादा होने पर कोई भी इंसान भड़क सकता है। देखें वीडियो- 

दायरे से बाहर चला जाता है दोस्तों का मजाक

वीडियो में जिस तरह की हरकत दूल्हे के दोस्त करते हैं, उस हरकत ने दायरे की सीमा को पार कर दिया। आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन सोफे पर बैठे हैं। अभी जयमाला की रस्म नहीं हुई है, लेकिन दूल्हे के दोस्तों को मस्ती सूझती है। इसके बाद वह स्टेज पर पहुंचकर दूल्हा और दुल्हन दोनों पर फोम स्प्रे डालना शुरू कर देते हैं। मजाक-मजाक में दोस्त इतना ज्यादा स्प्रे डाल देते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों का ड्रेस बर्बाद हो जाता है। यहां तक कि दूल्हा और दुल्हन का चेहरा बिल्कुल ढंक जाता है।

आप देख सकते हैं कि दुल्हन इस चीज से परेशान हो जाती है लेकिन वह कुछ कर नहीं पाती है। दूसरी तरह दूल्हे के दोस्त लगातार यह हरकत करते जाते हैं। वडीियो में आप दूल्हे के चेहरे पर गुस्सा भी देख सकते हैं, लेकिन खुद की शादी के मौके पर वह कंट्रोल करके बैठा होता है। वीडियो को brides_speciall नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर