दक्षिण भारत से वाया मुंबई टू गुजरात हर ओर दिख रहा चक्रवाती तूफान 'ताउते'  का असर- See in Pics

Cyclone tauktae See in pics:चक्रवाती तूफान 'ताउते' की चपेट में साउथ के कुछ राज्य हैं और अब ये गुजरात की ओर बढ़ रहा है ऐसे में तस्वीरें बयां कर रही हैं इसका असर, देखें ये पिक्चर्स...

Cyclone Tauktae Photos
Cyclone Tauktae गुजरात तट की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है 

चक्रवात 'तौकते' (Cyclone Tauktae) गुजरात तट की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक  अनुसार च्रकवात तौकते 'काफी भीषण चक्रवाती तूफान' में परिवर्तित हो गया है और 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक इसके पहुंचने की संभावना है अनुमान है और रात आठ बजे से 11 बजे के बीच राज्य के तटीय इलाकों से होता हुआ यह आगे बढ़ जाएगा। 

एहतियात के तौर पर राज्य प्रशासन ने 17 जिलों के तटीय इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और सोमवार सुबह फिर बचाव कार्य शुरू किया।

चक्रवाती तूफान तौकते का प्रभाव देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार-सोमवार की आधी रात के तुरंत बाद महसूस किए गया। कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, कुछ स्थानों में गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इनके संयुक्त प्रभाव के कारण झागदार अरब सागर में 'अभूतपूर्व' लहरें उठी हैं, समुद्री लहरें 3 मीटर तक की ऊंचाई तक पहुंच गई हैं।

देखें ये तस्वीरें और वीडियो-

मुंबई और ठाणे के अलग-अलग हिस्सों में रात के समय कई बड़े और छोटे पेड़ उखड़ गए और कई घरों को मामूली नुकसान पहुंचा, कई सड़कों पर पानी भर गया। सोमवार की सुबह तक, शहर में 8.37 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसने मौसम को काफी हद तक ठंडा कर दिया और मुंबई का पारा 30-40 डिग्री तक छू रहा था।
 

अगली खबर