Viral: इस तस्वीर ने उड़ाए लोगों के होश, देखें किस तरह 'भौकाली' फोटो पर ले रहे मजे

Funny Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वयारल हो रही है, जिसमें एक कार पर लोगों को ऐसी चीज दिखाई दी जिसे देखकर हैरान रह गए। आलम ये है कि इस तस्वीर पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Funny Photo EX Class Monitor Name Plate on car Photo Goes Viral
तस्वीर देखकर लोग भौचक्के रह गए  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर रोजाना कई तस्वीरें वायरल होती हैं
  • कुछ तस्वीरों को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं
  • इस तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया

Today Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों तस्वीरें शेयर होती हैं। इनमें सैकड़ों तस्वीरें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल  होती रहती हैं। कुछ तस्वीरें लोगों का दिल जीत लेती हैं, जबकि कुछ विचलित करने वाली होती हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर इन दिनों वायरल (Viral Photo) हो रही है, जिसे देखकर यूजर्स भौचक्के रह गए। आलम ये है कि इस तस्वीर पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर अगर आप भी 'चक्कर' लगाते हैं, तो आपको भी रोजाना एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिलती होगी। हो सकता है आप में से कुछ लोगों के सामने ये तस्वीर गुजरी हो। इस तस्वीर को देखकर हंसी आई होगी या फिर हैरानी हुई होगी। जिसने भी इस तस्वीर को देखा उसके साथ यही हो रहा है। क्योंकि, मामला ही कुछ ऐसा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं एक लाल रंग की कार है। पहले तो इस तस्वीर में सबकुछ सामान्य लगता है। लेकिन, जैसे ही नीचे देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। क्योंकि, नंबर प्लेट के ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, ' भूतपूर्व कक्षानायक(EX Class Monitor)'। जिसने भी इस नंबर प्लेट को देखा वो सोच में पड़ गया। क्योंकि, ऐसा लगता है जैसे कोई नेता, मंत्री, विधायक की गाड़ी हो। देखें पोस्ट...

ये भी पढ़ें -  Viral Video: पांच पीढ़ियों को एक साथ देख भावुक हुए आनंद महिन्द्रा, लिखी दिल को छू लेने वाली बात

वाह! क्या बात है...

तस्वीर देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे क्यों ना इस शख्स को '21 तोपों की सलामी दी जाए'। बहरहाल, इस भौकाली फोटो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। IPS रूपिन शर्मा ने भी ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर किया है। हजारों लोग इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं और चटकारे लेते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। तो आइए, देखते हैं लोग किस तरह इस तस्वीर पर मजे ले रहे हैं। 

अगली खबर