Viral Video: बंदर ने बड़े मजे से बनवाई अपनी दाढ़ी, वीडियो देख कहेंगे, 'क्या टशन है भाई'

Monkey Funny Video: आज तक आपने इंसानों को दाढ़ी बनवाते हुए देखा होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि क्या कभी किसी बंदर को शेव बनवाते हुए देखा है। यकीनन आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। लेकिन, इस वीडियो में एक बंदर बड़े मजे से अपनी दाढ़ी बनवा रहा है।

Funny Video Monkey Shave Video Goes Viral on Social Media
बंदर ने बनवाई दाढ़ी  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • बंदर का अनोखा अंदाज
  • नाई से बंदर ने बनवाई अपनी दाढ़ी
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

Bandar Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी वीडियोज लगातार शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं। इसी कड़ी में बंदर का काफी मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, वीडियो में एक बंदर बड़े मजे से दाढ़ी बनवा रहा है। बंदर (Monkey Viral Video) का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आज तक आपने इंसानों को दाढ़ी बनवाते हुए देखा होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि क्या कभी किसी बंदर को शेव बनवाते हुए देखा है। यकीनन आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। लेकिन, इस वीडियो में एक बंदर बड़े मजे से अपनी दाढ़ी बनवा रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं बंदर पत्थर के एक टुकड़े पर आराम से बैठा हुआ है। वहीं, नाई उसकी दाढ़ी बना रहा है। देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई इंसान अपनी दाढ़ी बनवा रहा है। नाई पहले शेविंग फोम लगाता है और फिर अस्तूरा से उसकी दाढ़ी बनाता है। 

ये भी पढ़ें -  Viral Video: पहाड़ी रास्ते पर 'जान हथेली' पर रखकर इस तरह मोड़ी कार, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

बंदर का अलग अंदाज...

वीडियो देखकर जरूर आप चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि क्या सच में बंदर भी दाढ़ी बनाता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फेसबुक पर इस वीडियो को 'Saikat & Satabdi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, सात हजार से ज्यादा लोगों ने इस मजेदार वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कुदरत के साथ खिलवाड़ ना करें। तो किसी का कहना है क्या टशन है भाई...


     

अगली खबर