60 में से 1 नंबर लाने पर खुशी से झूम उठा लड़का, वीडियो में स्वैग देखकर लोगों ने लिए जमकर मजे

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर छात्र का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने कम नंबर आने पर ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए।

Funny Video Student Got one Marks Out of 60 And Enjoy With Number Watch Viral Video
इस लड़के ने तो महफिल लूट लिया  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कम नंबर आने पर छात्र ने दिया गजब का रिएक्शन
  • छात्र का अंदाज देखकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Student Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग मजेदार-मजेदार वीडियो (Video) शेयर करके फेमस होना चाहते हैं। कई लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक लड़के ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गया और लोग अब उस पर जमकर मजे ले रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि छात्र ने ऐसा क्या किया, जिसके कारण वो सुर्खियों में आ गया? तो हम आपको बता दें कि लड़के को 60 में से 1 नंबर मिला, जिस पर उसने ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई और बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। 

स्कूल के दिनों में सारे बच्चे एंजॉय करते हैं। लेकिन, नंबर को लेकर सबको टेंशन रहती है। क्योंकि, अगर नंबर कम आ जाएंगे तो घर पर डांट पड़ेगी, मम्मी-पापा गुस्सा करेंगे। इस तरह के सवाल मन में उठते रहते हैं। लेकिन, इस लड़के को देखकर इन टेंशन को आप भूल जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं क्लासरूम में बच्चों को उनकी कॉपी दी जा रही है। सभी बच्चे नंबर देखने में लगे हैं। ऐसे में एक लड़का तेजी से आता है और कॉपी को दिखाते हुए हंसता है। क्योंकि, उसे 60 में से 1 नंबर मिले हैं। कुछ छात्र इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर रहे होते हैं। वहीं, लड़के का अंदाज देखकर अन्य छात्र ठहाके लगा रहे होते हैं। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @studentz__of_kl

ये भी पढ़ें -  Shocking Video: मकान तक अपने साथ उड़ा ले गया बवंडर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

दिन बनाने वाला वीडियो...

वीडियो देखकर यकीनन आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी। हो सकता है स्कूल की पुरानी यादें ताजा हो गई हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'studentz__of_klandcostumez_0f_uk' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, 26 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग रिएक्शन दे रहे हैं। किसी कहना है कि घर पर उतर जाएगा सारा स्वैग। किसी कहना है मम्मी भूत उतारेगी। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो को अपने दोस्तों को भी टैग कर रहे हैं। 

अगली खबर